Categorized | लखनऊ.

महानगर कार्यकर्ताआंे ने मनाया जीत का जश्न

Posted on 18 December 2017 by admin

लखनऊ 18 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा
गुजरात एवं हिमाचल की जीत का जश्न बड़े जोर-शोर से मनाया गया। महानगर
महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा की
अगुवाई मंे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता महानगर कार्यालय से प्रदेश
कार्यालय पहुंचे और प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्रनाथ
पाण्डेय एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की अगुवाई में लगातर 22
सालों से चली आ रही गुजरात की भाजपा सरकार एवं हिमाचल प्रदेश में
कांग्रेस की सरकार को हटाकर भाजपा को सरकार बनने का जश्न मनाया गया। इसको
लेकर कार्यकर्ताओं में आपार खुशी की लहर दौड़ गयी और कार्यकर्ताओं ने
उत्साहित होकर पटाखों एवं नारों से प्रदेश कार्यालय गुंजायमान कर दिया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के साथ-साथ महानगर महामंत्री
अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला, रामऔतार कनौजिया, उपाध्यक्ष आनंद
द्विवेदी, विवेक तोमर, मंत्री नरेन्द्र सोनकर, चन्द्रा रावत, अर्चना
साहू, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, मण्डल अध्यक्ष विनायक पाण्डेय, राकेश
मिश्रा, मुकेश रस्तोगी, खुर्शीद आलम, अनुराग मिश्रा, प्रमोद सिंह, पार्षद
सुशील तिवारी पम्मी, मुकेश सिंह, पृथ्वी गुप्ता, नागेन्द्र सिंह, वीरू
जसवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in