मोदी और योगी सरकार जनता के लिए कल्याण के कार्य कर रही है - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 16 December 2017 by admin

चन्दौली/लखनऊ 16 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने चन्दौली जनपद में रेल उपरिगामी सेतु का शिलान्यास किया। डा0 पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी तथा प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व में केन्द्र व राज्य सरकार जनता के कल्याण के कार्यो में जुटी हुई है। सरकार किसान, नौजवान, महिला तथा उद्यमियों के सशक्तीकरण के कार्यक्रम को तेजी से क्रियान्वित कर रही है। पूर्व मध्य रेलवे चंदौली मझवार मार्ग के रेलवे समपार सख्या 76 पर दो लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। जिसे स्थानीय लोगों को आवागमन की कठिनाईयां दूर होगी।img-20171216-wa0033
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि माननीय मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है जिस दिन मैं सांसद बना उसी दिन पत्रकारों ने पूछा रेलवे ब्रिज कब बनेगा उसी समय मैंने कहा इसको एक साल मे चला देंगे लेकिन पूर्ववर्ती सरकार के असहयोग से कुछ लेट हुआ लेकिन जब भाजपा की सरकार बनी है वायदा पूरा करके आज शुभारंभ कर रहे है।
डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा जब मैंने चंदौली आया तो जनता ने कहा आप विकास पुरूष है लेकिन आज सुकून मिल रहा है जिस दिन यह ब्रिज तैयार हो जाएगा उस दिन और सुकून मिलेगा और जब भाजपा की सरकार बनती देश और प्रदेश मे विकास तेजी से होता है और जनपद मे जल्द ही कई परियोजना का शुरूआत किया जाएगा और जनपद मे कई ब्रिज स्ववीकृत हुआ है। उन्होंने कहा कि गंजखवाजा मे भी ब्रिज का निर्माण होगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने हमारे ऊपर विश्वास किया है इस नाते हम जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। जब से योगी की सरकार बनी है हर क्षेत्र में प्रदेश का विकास हो रहा है। विकास का जो स्वरूप चंदौली जिला में होगा उसे पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in