Categorized | लखनऊ.

पेंशन दिवस का आयोजन 17 दिसम्बर को

Posted on 16 December 2017 by admin

लखनऊ-16 दिसम्बर 2017, मुख्य कोषाधिकारी आदर्श कोषागार कलेक्टेªेट श्री संजय सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रति वर्ष 17 दिसम्बर को पेंशन दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।
मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं के जनपद स्तर पर निराकरण एवं सुनवाई हेतु जिलाधिकारी श्री कौशलराज शर्मा की अध्यक्षता में 17 दिसम्बर 2017 (रविवार) को अपरान्ह 12-00 बजे वित्तीय प्रबन्ध प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान 24/3-4 इन्दिरानगर लखनऊ के आडीटोरियम के सभाकक्ष में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया है। उन्होने पेंशनर दिवस के आयोजन में प्रतिभाग करने हेतु सभी पेंशनर एसोसिएशन एवं कार्यालयाध्यक्षों से अपील की है कि 17 दिसम्बर 2017 को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर यथा सम्भव अपनी अपनी समस्याओं का समाधान कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in