Categorized | लखनऊ.

मण्डल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सम्पन्न

Posted on 16 December 2017 by admin

लखनऊ-16 दिसम्बर 2017, जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि युवा कल्याण विभाग जनपद लखनऊ द्वारा विभागीय कार्यक्रमों/योजनाओं के संचालन योजनान्तर्गत एक दिवसीय मण्डल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन युवा कल्याण निदेशालय पुरानी जेल रोड लखनऊ में विभिन्न विधाओं में किया गया।
उन्होने बताया कि लोकगीत (फोक सांग) में जनपद सीतापुर की टीम, एंकांकी (वन-एक्ट प्ले) मे लखनऊ, क्लासिक वोकल (हिन्दुस्तानी) में अक्षत अवस्थी लखीमपुर-खीरी,तबला वादन में प्रणव सुलक्ष्य लखीमपुर-खीरी, मृदंगम में आदित्य मिश्रा लखनऊ, मणिपुरी नृत्य में तान्या कश्यप लखनऊ, भरतनाट्यम नृत्य में प्रेक्षा गुप्ता लखनऊ, कथक नृत्य में अंकिता सिंह लखनऊ तथा एक्सटेम्पोर (एलोक्यूशन) में टी महाश्वेता रायना लखनऊ का चयन किया गया।
उन्ळोने बताया कि मण्डल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन श्री राजीव द्विवेदी सहायक निदेशक-सह-समादेष्टा, युवा कल्याण प्रादेश्कि विकास दल मुख्यालय द्वारा राज्य स्तर हेतु चयनित उक्त टीमों/कलाकारो को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। उन्होने बताया कि राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन युवा कल्याण निदेशालय में 27 से 30 दिसम्बर 2017 तक प्रस्तावित है। जिसमे उक्त विजयी टीमे /कलाकार प्रतिभाग किया जायेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in