Categorized | लखनऊ.

भाजपाई गुजरात माॅडल का झूठा प्रचार करते है

Posted on 16 December 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के अंदर कूड़ा ज्यादा है। लेकिन वही लोग झाड़ू पकड़े हुए है। उनसे कहीं सफाई नहीं हुई है। गुजरात में भी कूड़ा ज्यादा था। भाजपाई गुजरात माॅडल का झूठा प्रचार करते है। उनके विचारों में गंदगी भरी है। वस्तुतः झाड़ू की समस्या नहीं है, समस्या कूड़े की है। अब इस कूड़े को साफ करने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी को उठानी होगी।16-12-c
श्री अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ के डाॅ0 लोहिया सभागार में नवनिर्वाचित नगर निगम के पार्षदों, नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधानसभा में नेता विरोधी दल श्री रामगोविन्द चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद श्री अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, पूर्वमंत्री श्री राजेंद्र चौधरी, शिव प्रताप यादव, श्री दुर्गा यादव तथा विधायकगण श्री एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह तथा श्री सुनील यादव साजन भी उपस्थित थे।
श्री अखिलेश यादव ने निर्वाचित पार्षदों एवं अध्यक्षांे को बधाई देते हुए कहा कि आपकी जीत से पार्टी का सम्मान बढ़ा है। आप समाजवादी पार्टी की बुनियाद हैं। समाजवादी पार्टी आपका हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने साथ ही चेताया कि भाजपा के झूठ से सभी को सावधान रहना है। भाजपा अफवाहें फैलाती है और मुद्दों के साथ खिलवाड़ करती है। लड़ाई बड़ी है और संघर्ष करना है। सन् 2019 में लोकसभा का बड़ा चुनाव है, उसे भी लक्ष्य मान कर काम करना है।16-12-e
श्री यादव ने कहा समाजवादी प्रत्याशी ईवीएम की तुलना में बैलेट से ज्यादा जीतकर आए हैं। अयोध्या में राम जन्मभूमि वार्ड से समाजवादी पार्टी जीती हैं। अपनी जीत का भाजपा कुप्रचार करती है। उत्तर प्रदेश में 9 महीनों में भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया हैं अपराध रूक नहीं रहे हैं। नोटबंदी और जीएसटी से अर्थव्यवस्था तबाह हुई है। बेरोजगारी बढ़ी है। न तो भ्रष्टाचार खत्म हुआ है और नहीं पता चला कि कालाधन कहां चला गया। बिजली की दरें बढ़ा दी गई है जिससे किसान पर बोझ बढ़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की कमर टूट जाएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भाजपा स्मार्ट सिटी की बड़ी बातें करती है लेकिन यह स्मार्ट सिटी क्या है और कहां है, इसका अता पता नहीं मिलता है। भाजपा ऐसे ही अफवाहें फैलाती है और झूठ के सपनें दिखाती है। भाजपा सरकारों ने अब तक कोई भी उल्लेखनीय काम नहीं किया हैं। गांव, गरीब, किसान नौजवान सभी परेशान है।
भाजपा ने नगर निगम के महापौर के चुनावों का इस तरह शोर मचाया था जैसे चुनाव सिर्फ नगर निगमों में ही हुआ हो। पूरे राज्य में नगर पंचायत और नगरपालिका परिषद के चुनावों की भाजपा ने चर्चा तक नहीं की। सच्चाई तो यह है कि इन चुनावों में भाजपा बुरी तरह पराजित हुई है।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं पार्षदों द्वारा एक प्रस्ताव के जरिए श्री अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया गया कि उन्होंने समाजवादी पार्टी का चुनाव निशान देकर सेवा का अवसर दिया। प्रस्ताव में कहा गया कि श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरूद्ध संघर्ष में कोई पीछे नहीं रहेगा। नगर पंचायत और नगरपालिका परिषद के अध्यक्षों तथा नगर निगम के पार्षदों ने संकल्प लिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को भरोसा दिलाया कि वे भाजपा से अच्छा काम करेंगे और विकास कार्यों में किसी से पीछे नहीं रहेंगे। वे पूरी ईमानदारी तथा निष्ठा से कार्य करेंगे।
समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षद एवं अध्यक्ष उत्साह से लबालब थे। इनमें से सैकड़ों ने सŸाारूढ़ दल के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों के प्रत्याशियों को पराजित किया था। नगर निकाय के चुनाव में जीते प्रत्याशियों ने कहा कि वे इस बात से गर्वान्वित हैं कि हमारे नेता श्री अखिलेश यादव हैं जो एक बहादुर, ईमानदार और दूरदृष्टि वाले नेता हैं। अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में पांच वर्षों में अखिलेश यादव जी ने राज्य का सर्वतोमुखी विकास किया। अब सन् 2019 में सभी मिलकर भाजपा को पराजित कर देंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in