Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में अब तक करीब 19.12 लाख मीट्रिक टन हुई धान खरीद किसानों को किया गया लगभग 2969 करोड़ रूपये का भुगतान

Posted on 15 December 2017 by admin

लखनऊः 15 दिसम्बर, 2017
उत्तर प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2017-18 में मूल्य समर्थन योजना के तहत 50 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 1912594.47 मीट्रिक टन धान की खरीद को गयी है। पिछले वर्ष की इसी अवधि में मात्र 495816.68 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी।
खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 68510.73 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। अब तक प्रदेश के 224447 किसानों से धान क्रय करते हुए किसानों को 2968.81 करोड़ रूपये का भुगतान उनके बैंक खातों में किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि सरकार ने खरीफ क्रय वर्ष 2017-18 के अन्तर्गत 50 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है, जिसके सापेक्ष 38.25 प्रतिशत खरीद हो चुकी है। धान की खरीद के लिये प्रदेश में लगभग 3372 क्रय केन्द्र स्थापित हैं। इन केन्द्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये, इसका पूरा-पूरा ध्यान रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थायें की गई हैं। सरकार द्वारा धान खरीद में प्रगति लाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in