Categorized | लखनऊ.

एमएसडीपी के तहत 40 इण्टर कालेजों, 13 आईटीआई, तीन पाॅलीटेक्निक भवनों का निर्माण पूर्ण

Posted on 15 December 2017 by admin

लखनऊः 15 दिसम्बर, 2017
भारत सरकार द्वारा संचालित मल्टीसेक्टोरल डेवलपमेंट प्लान (एमएसडीपी) के तहत उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में शिक्षा की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इस वर्ष 40 राजकीय इण्टर कालेजों, 13 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) तथा 03 पाॅलीटेक्निक संस्थाओं का निर्माण कार्य पूरा कराया गया है। इन संस्थाओं में आगामी शैक्षणिक सत्र से पठन-पाठन कार्य शुरु किया जाएगा। साथ ही इन क्षेत्रों में पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 09 पेयजल योजनाएं पूरी कराई गई हैं, जिन्हें जल निगम द्वारा संचालित किया जा रहा है।
यह जानकारी प्रमुख सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण, श्रीमती मोनिका एस. गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस वर्ष एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 32 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा 06 होम्योपैथिक/आयुर्वेदिक/एलोपैथिक चिकित्सालयों का निर्माण कार्य पूरा किया गया है।
श्रीमती गर्ग ने बताया कि इस वर्ष इन क्षेत्रों में 06 राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों तथा 16 राजकीय इण्टर कालेजों के भवन निर्माण का कार्य शुरु कराया गया है। इसके अलावा पेयजल की 84 पाइप्ड परियोजनाओं की भी स्थापना की जा रही है।
प्रमुख सचिव ने बताया कि समाज के विभिन्न वर्गों में सद्भाव एवं समरसता की भावना पैदा करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा 48 चयनित जिलों में सद्भाव मण्डप स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 18 जिलों में भूमि का चयन कर सद्भाव मण्डप के निर्माण की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in