Categorized | लखनऊ.

यूपी में बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ ‘आप’’ करेगी प्रदेश व्यापी संघर्ष – संजय सिंह

Posted on 15 December 2017 by admin

लखनऊ,आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष ने निकाय चुनाव परिणाम के बाद शुक्रवार को राजधानी में अवध प्रान्त के 21 जनपदों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और इसके उपरांत जिले की टीम एवं जीते हुए सभी प्रत्याशियों को मोमेंटो, मफलर और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया |

img_20171215_124018-1 इस दौरान प्रेसवार्ता करते हुए संजय सिंह ने कहा आम आदमी पार्टी पहली बार उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के मैदान में उतरी और पहले चुनाव में ही पार्टी ने अपनी मजबूत उपस्थित दर्ज की इसके लिए प्रदेश की जनता को बधाई दी | जीते हुए सभी पार्षद और चेयरमैन अपने वार्डों और नगरपालिकाओं में इमानदारी से काम करते हुए दिल्ली के काम के जरिये उतर प्रदेश की जनता के विश्वास को जीतने का प्रयास करेंगे |
img-20171215-wa0097-1
संजय सिंह ने योगी सरकार द्वारा यूपी में बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ संघर्ष का एलान करते हुए कहा कि प्रदेश भर में 20 दिसम्बर से इसके लिए हस्ताक्षर अभियान, मशाल जुलूस जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से अनवरत आन्दोलन चलाया जायेगा और इसके बाद शक्ति भवन पर मजबूत प्रदर्शन किया जायेगा | उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने ग्रामीण इलाके में 150% महंगी बिजली करने से किसानों और आम आदमी की कमर तोड़ दी है और दूसरी तरफ उद्योगपतियों के लिए बिजली के दाम न बढ़ाना योगी की आम आदमी के खिलाफ मानसिकता को दर्शाती है | दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और बिजली पर अनुकरणीय काम किया है और पिछले तीन सालों में बिजली के दाम नहीं बढ़ने दिए | देश में सबसे सस्ती बिजली दिल्ली की केजरीवाल सरकार दिल्ली की जनता को उपलब्ध करा रही है | यदि सरकार सही नियत से काम करे तो सरकार के खजाने में पैसे की नहीं है | योगी सरकार को दिल्ली की केजरीवाल सरकार से काम करना सीखना चाहिए |

उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर हमला बोलते हुए कहा कि ध्वस्त कानून व्यवस्था के जिम्मेदार केवल भाजपा के गुंडे है जो थानों में घुसकर गली गलौज करते है , सरेआम पुलिस वालों की पिटाई कर रहे हैं | भाजपा के नेता नफरत की बुनियाद पर उत्तर प्रदेश को बनाना चाहते हैं | प्रदेश के निकाय चुनाव में भाजपा की बुरी तरह से हार हुई है, 12 हजार वार्डों में से 10 हजार वार्डों में भाजपा हारी है |

उन्होंने योगी सरकार ने किसानो के एक लाख के कर्ज माफ़ी पर किसानों को दो रुपया, चार रुपया की चेक देकर उनके साथ धोखा किया है | सरकार से किसानों को एक लाख रुपया का कर्ज माफ़ करवाने के लिए पार्टी किसानों को लामबंद कर प्रदेश व्यापी अभियान चलाया जायेगा |

उन्होंने हाल में ही हुए गुजरात चुनाव पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि गुजरात में भाजपा के 22 सालों के कुशासन से जनता में आक्रोश है | भाजपा के केन्द्रीय मंत्रियों को बेलन लेकर भगाया गया, सूरत में भी भयंकर विरोध झेलना पड़ा यदि इसके बाबजूद वहां से भाजपा जीतती है तो निश्चित रूप से EVM से खेल हुआ है | उन्होंने बताया कि गुजरात सरकार की गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कार्पोरेशन की एक संस्था है जिसने जिओ ग्लोबल कंपनी को गैस का ठेका दिया था और इस कंपनी ने 20 हजार करोड़ का घोटाला कर दिया | इसी कंपनी के मालिक की एक और कंपनी जो माइक्रोचिप बनाने का काम करती है जिसे EVM में चिप लगाने का भी काम मिला था साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ए के ज्योति पूर्व में गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कार्पोरेशन की एक संस्था के चेयरमैन भी थे और गुजरात सरकार में मुख्य सचिव के पद पर भी रहे हैं | मुख्य चुनाव आयुक्त के भाजपा से कनेक्शन का खुलासा होना चाहिए |

आज की समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से अवध जोन संयोजिका ब्रज कुमारी, प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी, सभाजीत सिंह सहित अवध प्रान्त के जिला संयोजक उपस्थित थे |

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in