Categorized | लखनऊ.

‘पहले किसान, फिर कोई दूजा काम’ मूलमंत्र है भाजपा सरकार का - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 15 December 2017 by admin

लखनऊ 15 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद से ही मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ की यह सोच रही है कि किसानों की खुशहाली के बगैर राज्य में खुशहाली नहीं लाई जा सकती है। अपनी इसी सोच को मूर्तरूप देने के लिए मुख्यमंत्री सत्ता संभालने के पहले दिन से किसानों के कल्याण की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रहे हैं।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की यही चिंता आइएएस वीक के पहले दिन अधिकारियों को संबोधित करते वक्त भी झलकी। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों से दो टूक शब्दों में कह दिया कि किसान भाजपा सरकार के केंद्रबिंदु में है और अगर किसान परेशान हुए तो अधिकारी ही जिम्मेदार माने जाएंगे। इतना ही नहीं प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों के हित को देखते हुए ही प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना’ लागू करने जा रही है। इसमें गरीब किसानों को ढाई लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में कराने की सुविधा होगी।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि इस फैसले से प्रदेश के लाखों किसान लाभान्वित होंगे। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए ही मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी 23 दिसंबर को किसान दिवस के मौके पर बागपत में रमाला चीनी मिल के विस्तारीकरण के साथ कोजन प्लांट का शिलान्यास करेंगे। बागपत की चीनी मिल की पेराई क्षमता में दोगुना की बढ़ोतरी होने से आसपास के जिलों के हजारों किसानों को लाभ पहुंचेगा। पिछली विपक्षी सरकारों ने एक ओर जहां किसानों के हितों पर कुठाराघात करने का कार्य किया था वहीं प्रदेश की संवेदनशील भाजपा सरकार लगातार इन अन्नदाताओं के हितों की रक्षा करने का संकल्प लेकर काम कर रही है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in