Categorized | कानपुर

उपचुनाव को लेकर के भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियां तेज

Posted on 14 December 2017 by admin

img-20171214-wa0028कानपुर देहात/लखनऊ 14 दिसम्बर 2017, कानपुर देहात के सिकंदरा विधानसभा के उपचुनाव को लेकर के भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियां तेज हो गई हैं इस कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल के प्रचार में सिकंदरा में जनसभा की।
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय मथुरा पाल जी ने पैरवी की थी कि जो बुंदेलखंड क्षेत्र में अन्ना प्रथा है और हमारा पशुधन सड़कों पर घूमने को मजबूर है उसके उपाय के लिए नंद घर बनाए जाएंगे उनके सपनों को पूरा करने के लिए अब हम लोग नंदघर बनाने जा रहे हैं। नंदघर में गाय बछड़े आदि अन्य जानवरों के चारे इलाज की व्यवस्था की जाएगी। वहां पशुओं के गोबर से खाद भी बनाई जाएगी जो कि किसानों के काम आएगी।img-20171214-wa00341
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 15 सालों में सपा, बसपा की सरकारों ने भ्रष्टाचार का बीज बोया था और जिसका पोषण कांग्रेस पार्टी भी करती थी इसीलिए इन पार्टियों के नेताओं के ऊपर मुकदमे भी हुए अब उस भ्रष्टाचार और माफिया गिरी पर लगाम लगाने के लिए हमने कड़ा कानून बनाया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद पारदर्शिता से काम हो रहा है और भ्रष्टाचार होने का तो सवाल ही नहीं है भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकासोन्मुखी सरकार है और हमने आते ही सबसे पहले पूरे उत्तर प्रदेश में सड़कों के गड्ढों को भरने का काम किया और इसके अलावा किसानों और गरीबों के हित की अनेक योजनाएं बनाई। खाद को लेकर के भी किसानों को अब वह दिक्कत नहीं होती है। पुलिस के माध्यम से होने वाली वसूली पर भी रोक लगी है।
प्रमुख रूप से उप्र शासन में मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन ओम प्रकाश जी, विधायक महेश त्रिवेदी, नीलिमा कटियार, अभिजीत सिंह सांगा, विनोद कटियार, निर्मला संखवार, प्रतिभा शुक्ला, वारसी आदि थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in