Categorized | लखनऊ.

छोटे कारोबारियों को प्राथमिकता के साथ मिले कर्ज

Posted on 14 December 2017 by admin

केंद्र की मंशा कमजोर तबके के लोगों का विकास कर उन्हें मुख्य धारा के साथ जोड़ना है। लखनऊ में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के मंत्रालय की ओर से आयोजित राष्ट्रीय अनुसूचित जाति – अनुसूचित जनजाति हब के राज्य सम्मेलन में लघु और मध्यम उद्योगों के मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र को लेकर कार्य कर रही है। img-20171214-wa0049
उन्होने कहा कि जबतक देश की 21 फीसद आबादी रोजगार से वंचित रहेगी विकास की हर परिकल्पना अधूरी मानी जाएगी। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार सार्वजनिक उद्यमों की कुल खरीद में कम से कम 4 फीसद अनुसूचित जाति/जनजाति के उद्यमियों से करती है।
श्री पचौरी ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्राथमिकता कार्य है। बैंकों में सुधार की आवश्यकता पर बल देते हुए श्री पचौरी ने कहा कि छोटे कारोबारियों को भी प्राथमिकता के साथ कर्ज मिलना चाहिए। उन्होने कहा कि छोटे उद्योगों में रोजगार की अपार संभावनाएं निहित होती हैं। img-20171214-wa0051
प्रदेश के न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार छोटे और मझोले उद्यमियों को हर संभव मदद देने के लिए वचनबद्ध है। इससे पहले अतिथियों का स्वागत करते हुए एनएसआईसी के निदेशक (वित्त) एके मित्तल ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है।
इस एक दिवसीय सम्मेलन में बड़ी संख्या में दूर दराज से आए उद्यमियों ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से स्थापित राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति हब के जरिये जहां एक ओर युवा उद्यमियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाती है वहीं उन्हें उचित मार्गदर्शन भी प्राप्त होता है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in