Categorized | लखनऊ.

भाजपा राज में नहीं चलेगा माफिया राज - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 14 December 2017 by admin

लखनऊ 14 दिसम्बर 2017, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने जिस तरह से माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ा है वह काबिल-ए-तारीफ है। माफिया के चंगुल में जकड़े प्रदेश को छुड़ाने के लिए ‘उत्तर प्रदेश कंट्रोल ऑफ आर्गिनाइज्ड क्राइम एक्ट’ (यूपीकोका) जैसे सख्त कानून का प्रावधान करना एक सराहनीय और पीड़ित जनता को राहत दिलाने की दिशा में एक अभूतपूर्व कदम साबित होगा।
भारतीय जनत पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार का अपराध पर रवैया जीरो टॉलरेंस का है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से अपराधियों पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है जिससे पिछली सपा और बसपा सरकार में निडर हो चुके माफियाओं में पुलिस का खौफ बैठ रहा है। अनेको अपराधी या तो प्रदेश छोड़कर चले गए हैं या फिर सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं।
डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि अब यूपीकोका प्रदेश में अपहरण, अवैध खनन जैसे संगठित अपराधों को नेस्तनाबूत कर देगा। इस कानून में अपराधियों को किसी प्रकार का संरक्षण नहीं मिल सकेगा और इनकी मदद करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। वहीं दूसरी ओर अपराधियों के डर से सामने न आने वाले गवाहों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यूपीकोका में अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस के पास अब एक प्रभावी कानून होगा और यूपी पुलिस अब और कड़े ढंग से इनपर कार्रवाई कर सकेगी। इससे न केवल विश्व में यूपी पुलिस की छवि और निखरेगी बल्कि प्रदेश को ‘वाइब्रेंट यूपी’ बनाने की दिशा में कदम तेजी से आगे बढ़ेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in