Categorized | लखनऊ.

संगठित अपराध की कमर तोडेगा यूपीकोका- डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 13 December 2017 by admin

लखनऊ 13 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश कैबिनेट से यूपीकोका को मंजूरी मिलने पर हर्ष व्यक्त किया। डाॅ0 पाण्डेय ने कहा कि विगत वर्षो में अराजक, असामाजिक व अपराधिक तत्वों को राजनीति संरक्षण प्राप्त था। जिसके कारण उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध ने गहरी जडे़ जमा ली थी। वर्तमान कानूनों का लाभ लेकर अभ्यस्त अपराधी जमानत पर रिहा होकर राजनीतिक सरपरस्ती में फिर अपराध में जुट जाते थे इसलिए उत्तर प्रदेश में ऐसे कठोर कानून की महती आवश्यकता थी। अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए लम्बे समय से कठोर कानून की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। जिससे अपराधी कानून के दायरे से बाहर न निकल सके। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने संगठित अपराध के जड़ से उन्मूलन की जरूरत को ध्यान में रखकर कठोर प्रावधानों से युक्त यूपीकोका के बारे में विचार किया है जो आगामी समय से विधानमण्डल से पारित होकर एक कठोर कानून के रूप में जल्द ही आएगा, जिससे जनमानस राहत महसूस करेगा।
डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पन्द्रह वर्षो से ध्वस्त और भ्रष्ट कानून व्यवस्था के विरूद्ध उत्तर प्रदेश ने जनादेश दिया था। भाजपा की सरकार आज उस जनादेश को सिरोधार्य करते हुए अपराध व अपराधियों पर समग्र प्रहार के लिए कठोर कानून लाने जा रही है। भूमाफिया-खनन माफिया और गिरोह बंद संगठित अपराध पर पूर्ण विराम लगाने की दिशा में यूपीकोका प्रभावी साबित होगा।
डाॅ0 पाण्डेय ने पत्रकारों द्वारा किए गए प्रश्नों के उत्तर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी समय में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। अभी संगठन 25 दिसम्बर को अटल जी के जन्मदिवस को बूथ स्तर पर प्रभावी रूप से मनाने की कार्ययोजना पर काम कर रहा है। अटल जी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाने की योजना के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के साथ विभिन्न माध्यमों से बूथ तक पहुंचने की योजना है। भाजपा का मजबूत संगठनात्मक ढांचा सरकार के समन्वय से अन्योदय को साकार रूप दे रहा है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in