Categorized | लखनऊ.

प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट-2018 में शामिल होंगे- सतीश महाना

Posted on 13 December 2017 by admin

लखनऊः 13 दिसम्बर, 2017

01प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आगामी 21 एवं 22 फरवरी को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होने वाली उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट-2018 में शामिल होंगे। इस समिटि में लगभग 20 केन्द्रीय मत्रियों के भाग लेने की सम्भावना है। वृहद स्तर पर आयोजित की जाने वाली इस इन्वेस्टर समिट में उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर पूंजी निवेश को आकर्षित करने की भूमिका तैयार की जायेगी।
श्री महाना आज यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट-2018 की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तीन पार्टनर कंट्री नीदरलैण्ड, मारीशस तथा फिनलैण्ड के उद्योगपति इस समिटि में शामिल होने की सहर्ष स्वीकृति दे चुके है। अन्य देशों के उद्योगपतियों का कन्फरमेशन भी शीघ्र मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि इस समिट के दौरान एक लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। इस दृष्टि यह समिट बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसलिए इसके आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश के 22 विभागों को पूंजीनिवेश कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिनमें प्रमुख रूप से आई.टी. इलेक्ट्रानिक्स, एग्रो एण्ड फूड प्रोसेसिंग, ऊर्जा, यू0पी0एस0आई0डी0सी0, ग्रेटर नोएडा, वाई.ई.आई.डी.ए., पर्यटन, डेरी डेवलेपमेंट, सिविल एवियेशन तथा पशुधन विभाग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह पहला इवेंट है, जो इतने भव्य स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी इसे बड़ी गम्भीरता से लिया है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी
ने इसको एक चुनौती की तरह स्वीकार किया है। इसलिए सभी का दायित्व है कि उनकी उम्मीदों पर खरा उतरें और अधिक से अधिक पूंजी निवेश प्राप्त करने का प्रयास करें।
श्री महाना ने निर्देश दिए कि इस समिट में शामिल होने पधार रहे गणमान्य व्यक्तियों के लिए लखनऊ शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाये। शहर में जितनी भी होर्डिंग लगाई जायं वह सुन्दर एवं आकर्षक होनी चाहिए। पोस्टर आदि लगाने में सावधानी बरती जाय। यातायात व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। सड़कों को दुरूस्त किया जाय। शहर के डिवाइडर मेनटेन होने चाहिए। शहर के महत्वपूर्ण एवं दर्शनीय स्थलों पर साफ-सफाई तथा सौन्दर्यीकरण का कार्य प्राथमिकता से होना चाहिए। उन्होंने कहा इस समिट की तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए
औद्योगिक विकास आयुक्त, डा0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने औद्योगिक विकास मंत्री को आश्वस्त किया कि समिट के आयोजन में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने बताया कि इस समिट में देश के प्रसिद्ध औद्योगिक घरानों के उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें टाटा, बिरला तथा अम्बानी गु्रप प्रमुखता से शामिल हैं। इस समिट में 5000 से अधिक डेलीगेट्स को उपस्थित होने की सम्भावना है। उन्होंने बताया कि आगामी 21 फरवरी को प्रातः 10ः30 बजे से कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इस समिट में 11 क्षेत्रों को विशेष रूप से फोकस किया गया है।
डा0 पाण्डेय ने बताया कि सभी विभागों के अलग-अलग स्टाल लगाये जायेंगे। उद्यमी इन स्टालों पर जाकर सभी प्रकार की जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निवेश की सम्भावना होने पर एम.ओ.यू. भी किया जायेगा। प्रवासी भारतीय को भी समिट में आमंत्रित किया गया है, ताकि उ0प्र0 को विकास सेे जोड़ने के लिए इनको प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस आयोजन को अविस्मरणीय इवेन्ट बनाया जायेगा।
बैठक में औद्योगिक विकास (राज्यमंत्री), श्री सुरेश राणा, प्रमुख सचिव, खादी एवं ग्रामोद्योग श्री नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री आलोक कुमार, प्रमुख सचिव परिवहन सुश्री आराधना शुक्ला, निदेशक सूचना श्री अनुज कुमार झां सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in