Categorized | लखनऊ.

वाणी एवं व्यवहार से विधान सभा की कार्यवाही को मधुमय बनाये- हृदय नारायण दीक्षित

Posted on 13 December 2017 by admin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बृहस्पतिवार दिनांक 14 दिसम्बर 2017 से प्रारम्भ हो रही 17वीं विधान सभा के द्वितीय शीतकालीन सत्र को सुचारू रूप से संचालन करने हेतु सभी दलों के दलीय नेताओं से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। श्री दीक्षित ने सभी दलीय नेताओं से यह आग्रह एवं अनुरोध किया है कि सभी लोग अपना-अपना पक्ष सदन में शालीनता, सौम्यनष्य एवं संसदीय मर्यादा के साथ रखें। उन्होंने कहा कि दुनिया के लोकतंत्रीय देशों में पक्ष होता है। विपक्ष होता है। सहमतियां होती हैं। असहमतियां होती हैं। तर्क होता है। प्रति तर्क होता है। वाद-विवाद होते हैं। सहमति और असहमति दोनों जिस बिन्दु पर मिलते हैं, वहीं जनतंत्र मजबूत होता है।
उन्होंने कहा कि जनतंत्र को मजबूत करने की जिम्मेदारी सत्ता एवं विपक्ष दोनों की है। श्री दीक्षित ने कहा कि दुनिया में संसदीय परिपाटी पर तमाम बहसे होती हैं। कई तरह की शासन प्रणालियां हैं। संसदीय व्यवस्था का सबसे बडा लाभ यह है कि अगर किसी वजह से सदन से नाराज होते हैं, तो उसका विकल्प भी सदन ही होता है। उन्होंने कहा कि पक्ष और विपक्ष दोनों का लक्ष्य एक होता है। इस प्रदेश की जनता के हित में अपनी बात को अपनी विचाराधारा के अनुरूप पृथक रूप से शालीनतापूर्वक कह सकते हैं। श्री दीक्षित ने वाणी और व्यवहार को मधुमय बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह सदन उ0प्र0 की 22 करोड़ जनता के स्पंदन व जनभावनाओं का भाग्य विधाता है।
सर्वदलीय बैठक में सदन के नेता श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम रचनात्मक बहस, विचार-विमर्श को बढ़ावा के साथ अधिकतम चर्चा एवं अधिक समय तक सदन की कार्यवाही चलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हम प्रत्येक सकारात्मक चर्चा के साथ-साथ जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए तैयार हैं। उन्होंने दलीय नेताओं की बैठक में अपनी बात को रखते हुए कहा कि हमें सदन में स्वस्थ बहस और शालीनतापूर्वक एवं सौम्य ढंग से अपनी बात रखना चाहिए और अच्छी व स्वस्थ परम्पराओं का सृजन करना चाहिए। सबका लक्ष्य जनता का कल्याण और लोकतंत्र की जड़ को मजबूत करने का है। उन्होंने व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप से सदैव बचने की अपील की। सदन के माध्यम से जनता की समस्याओं का निराकरण सार्थक तरीके से हो सकता है। उसके प्रति हम सभी को कटिबद्ध होना चाहिए।
बैठक में नेता विरोधी दल राम गोविन्द चैधरी, बहुजन समाज पार्टी के नेता लालजी वर्मा, कांग्रेस दल के नेता अजय कुमार, अपना दल के नेता नील रतन पटेल, सुहेलदेव समाज पार्टी ओम प्रकाश राजभर ने अपना विचार प्रकट करते हुए सदन की कार्यवाही को व्यवस्थित ढंग से चलाने में प्रत्येक प्रकार से सहयोग की बात कही।
संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सभी दलीय नेताओं से विधान सभा की कार्रवाई को सुचारू रूप से चलाये जाने की अपील की।
इसके पूर्व कार्य-मंत्रणा की हुई बैठक के बारे में अध्यक्ष विधान सभा श्री दीक्षित ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से 14 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक के घोषित कार्यक्रम को स्वीकार किया गया। दिनांक 18 दिसम्बर को वित्तीय वर्ष 2017-18 के अनुपूरक अनुदानों की मांगों का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in