Categorized | लखनऊ.

तुष्टिकरण में जुटी बसपा, मायावती का बयान हैरतअंगेज - राकेश त्रिपाठी

Posted on 13 December 2017 by admin

लखनऊ 13 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने वन्देमातरम् के अपमान पर मायावती की सफाई को हैरान करने वाला बताया। श्री त्रिपाठी ने कहा बसपा पूरी तरह राष्ट्रद्रोहियों के तुष्टिकरण में जुट गयी है। वन्देमातरम् के अपमान पर बसपा सुप्रीमों को अपनी पार्टी की मेयर व कार्यकर्ताओं को कठोर संदेश देना चाहिए था जबकि इसके उलट कुतर्क गढ़ कर मेरठ व अलीगढ़ में बसपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के आपत्तिजनक व्यवहार को जायज ठहरा रही है। जिस वन्देमातरम् के सम्मान की बात बसपा कह रही है उसका अपमान बसपाईयों द्वारा होते हुए पूरे देश ने देखा है। मायावती जी को अपनी पार्टी के इस कुकृत्य के लिए सार्वजनिक क्षमायाचना करनी चाहिए थी, लेकिन तुष्टिकरण में डूबी बसपा इसके लिए भाजपा और अधिकारियों को दोषी ठहरा रही है।
श्री त्रिपाठी ने कहा बसपा सुप्रीमों का प्रधानमंत्री निवास और राजभवन पर टिप्पणी करना उनकी हताशा को दिखा रहा है। दो निगमों की जीत पर उत्साहित मायावती ईवीएम पर अपने दृष्टिकोण को लेकर उलझन में आ गई है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in