Categorized | लखनऊ.

कमिश्नर बरेली ने दिलायी मेयर उमेश गौतम को पद की शपथ

Posted on 12 December 2017 by admin

शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश के मंत्री, सांसद व समस्त विधायक गण शामिल हुये

dy-cm-keshav-prasad-maurya1सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊः 12 दिसम्बर, 2017
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति में बरेली के मेयर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बरेली क्लब के ग्राउन्ड में एक भव्य आयोजन के रुप में सम्पन्न हुआ।
कमिश्नर बरेली मण्डल बरेली डा0 पी0वी0 जगनमोहन ने श्री उमेश गौतम को मेयर पद की शपथ दिलायी फिर मेयर श्री गौतम ने सभी पार्षदों को शपथ दिलायी।
इस अवसर पर उपस्थित हुये प्रदेश के उप मुुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, मंत्री श्री धर्मपाल सिंह, केन्द्रीय मंत्री श्री संतोष गंगवार, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री वी0एल0 वर्मा ने श्री उमेश गौतम को मेयर बनने की बधाई देते हुये शुभकामनायें दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि उमेश गौतम एक युवा, ऊर्जावान व्यक्ति हैं। बरेली की इस नई सरकार को प्रदेश सरकार से पूरा सहयोग मिलेगा। बरेली के विकास व स्मार्ट सिटी के लिये हर जरुरी कार्य होेगे। बरेली दूसरो शहरों के लिये आदर्श बनेगा।
मेयर की शपथ ग्रहण के बाद अपने सम्बोधन में श्री उमेश गौतम ने कहा कि नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में यहां के जलकर व गृहकर की समस्या समाधान हेतु निर्णय किया जायेगा। टैक्स की दरें उचित होगी। इस अवसर पर सांसद श्री धर्मेन्द्र कश्यप, विधायक शहर श्री अरुण कुमार, विधायक बिथरी श्री राजेश मिश्रा, विधायक बहेडी श्री छत्रपाल सिंह, विधायक मीरगंज श्री डी0सी0 वर्मा, विधायक फरीदपुर श्री श्यामबिहारी लाल, विधायक भोजीपुरा श्री बहोरन लाल मौर्य, विधायक नवाबगंज श्री केसर सिंह सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक, पार्षदों के परिवारीजन, जनसामान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in