Categorized | लखनऊ.

माया बताये कि राष्ट्रगीत का अपमान क्यों कर रहे है बसपाई - मनीष शुक्ला

Posted on 12 December 2017 by admin

लखनऊ 12 दिसम्बर 2017, मेरठ में बसपा मेयर और पार्षद द्वारा राष्ट्रगीत वन्देमातरम् के अपमान पर भाजपा ने बसपा सुप्रीमो मायावती को आड़े हाथो लिया है। प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने बसपा सुप्रीमों से पूछा कि मेरठ में नगर निगम के बसपाई मेयर और पार्षदों द्वारा राष्ट्रगीत के अपमान पर पार्टी अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करे।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सुश्री मायावती बताये कि उनकी पार्टी के मेयर, पार्षद राष्ट्रगीत का विरोध क्यो कर रहे है। वन्देमातरम् का नारा लगाकर कितने ही स्वतन्त्रता सेनानियों ने देश को स्वतंत्र कराने के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया है। उसी वन्देमातरम् का बसपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा अपमान कर किसकी भावनाओं को तुष्ट किया जा रहा है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in