Categorized | लखनऊ.

श्री चेतन चैहान ने की युवा कल्याण विभाग की समीक्षा

Posted on 11 December 2017 by admin

ग्रामीण युवाओं की ऊर्जा का सम्यक उपयोग किया जाये

युवाओं को विभिन्न खेल गतिविधियों से अधिक से अधिक जोड़ा जाये
-श्री चेतन चैहान
लखनऊः 11 दिसम्बर, 2017
उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री चेतन चैहान ने समस्त जिला युवा कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीण युवाओं की ऊर्जा का सम्यक उपयोग किया जाये। उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवाओं को विभिन्न विकास कार्यक्रमों एवं खेलकूद आदि गतिविधियों से अधिक से अधिक जोड़ा जाये। श्री चैहान ने सभी अधिकारियों को अगली मासिक समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों की वास्तविक प्रगति के साथ बैठक में प्रत्येक दशा में उपस्थित रहने का निर्देश दिया।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री चेतन चैहान आज युवा कल्याण महानिदेशालय के सभागार में जिला युवा कल्याण अधिकारियों की समीक्षा कर रहे थे। श्री चैहान ने खेलो इण्डिया योजना के अन्तर्गत भारत सरकार को भेजे गये प्रस्तावों, ग्राम पंचायतों में उपलब्ध खेल मैदानों को मनरेगा से विकसित किये जाने, ग्रामीण स्टेडियमों के संचालन, पी0आर0डी0 जवानों को अधिक से अधिक संख्या में ड्यूटी पर लगाएं जाने तथा ग्राम पंचायतों में युवक एवं महिला मंगल दल का गठन कर जनोपयोगी कार्यों जैसे स्वच्छता, रक्तदान, खेलकूद, श्रमदान आदि में उनके स्वैच्छिक योगदान की वर्तमान स्थित की समीक्षा किया। इसके साथ ही श्री चैहान द्वारा विवेकानन्द यूथ एवार्ड एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय नेशनल वेलफेयर फण्ड आदि विषयों पर भी गम्भीरता से समीक्षा की गयी।
बैठक में अपर मुख्य सचिव, युवा कल्याण एवं खेल मो0 इफ्तेखारूद्दीन द्वारा विभिन्न विषयों पर जिला युवा कल्याण अधिकारियों के साथ चर्चा कर विभाग की प्रगति से मंत्री जी को अवगत कराया गया है। इस अवसर पर मुख्यालय एवं जिले के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in