Categorized | लखनऊ.

रीता बहुगुणा जोशी ने अस्पताल जाकर कैंसरग्रस्त रेप पीड़िता किशोरी के हालचाल और घटना की जानकारी ली

Posted on 11 December 2017 by admin

लखनऊः 11 दिसम्बर, 2017

प्रदेश की महिला कल्याण परिवार कल्याण मंत्री प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने आज अस्पताल में भर्ती कैंसरग्रस्त रेप पीड़िता किशोरी से स्वंय भेंट की। उन्होंने बालिका से स्वयं घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटना की निन्दा करते हुए कहा कि बालिका के साथ इस प्रकार की घटना कहीं न कहीं सामजिक असंवेदनशीलता का परिचायक है। प्रदेश मे ंऐसी घटनाओं के प्रति सख्त कानून लागू हैं और इस प्रकरण में भी तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रो0 जोशी ने अस्पताल में चिकित्सकों से भेंटकर बालिका की चिकित्सा की जानकारी भी ली। मौके पर मौजूद अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि बालिका का मेडिकल करा दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in