Categorized | लखनऊ.

पिछड़ा वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी अनुदान योजना में संशोधन

Posted on 11 December 2017 by admin

लखनऊ 11 दिसम्बर , 2017

प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा पिछड़े वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी अनुदान योजना के तहत वित्तीय वर्ष के अंतिम माह अर्थात मार्च महीने में होने वाली शादी के सम्बन्ध में उसी वित्तीय वर्ष में 31 मार्च तक आनलाइन प्राप्त शादी अनुदान के आवेदनों पर विचार कर पात्र पाये गये आवेदकों को आगामी वित्तीय वर्ष में 31 मई तक लाभान्वित किया जायेगा और स्वीकृत अनुदान की धनराशि आगामी वित्तीय वर्ष के बजट से ही आहरित की जायेगी।
इस संबंध में जारी शासनादेश में कहा गया है कि पूर्व में प्रचलित व्यवस्था में आंशिक संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि मार्च माह में विवाह करने वाली पुत्रियाँ योजना के लाभ से वंचित न रहने पायें। पूर्व व्यवस्था में मार्च में प्राप्त होने वाले आवेदन के प्रकरणों में आवेदक अनुदान लाभ से वंचित रह जाते थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in