Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु 4749.251 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत

Posted on 11 December 2017 by admin

लखनऊ 11 दिसम्बर, 2017

.राज्य सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम (एन.आर.डी.डब्ल्यू.पी.) के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्राप्त केन्द्रांश के सापेक्ष मैचिंग केन्द्रांश के शार्टफाल की प्रतिपूर्ति वित्तीय वर्ष 2017-18 में प्राविधानित धनराशि में से 4749.251 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति कतिपय शर्तों के अधीन प्रदान की है।
राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु अधिशासी निदेशक राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन को आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं। इस धनराशि को अधिशासी निदेशक राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा कोषागार से आहरित कर भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रोग्राम फण्ड/सपोर्ट फण्ड में जमा की जायेगी एवं आवश्यकतानुसार कार्यदायी संस्थाओं को अवमुक्त की जायेगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in