Categorized | लखनऊ.

विश्वस्तरीय सड़कों के निर्माण से खुलेंगे यूपी की समृद्धि के कपाट- मनीष शुक्ला

Posted on 11 December 2017 by admin

लखनऊ 11 दिसम्बर 2017, उत्तर प्रदेश हर दिन विकास के नए आयाम गढ़ रहा हैं। किसी भी देश के विकास का पैमाना उसकी सड़कें होती हैं। विकास हाईवे और एक्सप्रेसवे से ही आता है। उक्त उदगार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए व्यक्त किये । वह बीते शनिवार को लखनऊ में आयोजित सड़क कांफ्रेंस पर चर्चा कर रहे थे।
केन्द्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को धन्यवाद देते हुए श्री शुक्ल ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश की हर जिला मुख्यालय की सड़क 7 मीटर की होगी। गांवों को भी शहरों की तरह सडके मिलेगी। आने वाले समय में यूपी का हर रोड विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप होगा । यूपी की सडकें विकास का नर्वस सिस्टम बनेंगी।
श्री शुक्ल ने कहा कि राज्यमार्गों को दो लेन बनाने के साथ ही उनकी पटरियां भी बनाई जाएगी। हो सकता कि इसमें समय लगे पर आने वाले समय में सड़कों पर गड्ढे नहीं मिलेंगे। नीदरलैंड्स से आने वाली मशीनें भारत में बनाई जायेंगी जिससे स्थानीय उद्योंगो को बढावा मिलेगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। अब नई तकनीक के आने से कम से कम 20 वर्ष चलने वाली सड़कों का निर्माण होगा । न केवल इस तकनीक से सडकों की गुणवत्ता बढ़ेगी बल्कि लागत भी कम होगी । आनेवाले दिनों में प्रदेश में रोड एम्बुलेंस के इस्तेमाल की योजना भी है।
उन्होने पूर्वाचल के प्रति सरकार की प्राथमिकता पर जोर देते हुए कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सरकार की प्रमुख योजनाओं में है। इसका विस्तार करते हुए इसे बनारस, इलाहाबाद और गोरखपुर को जोड़ते हुए पटना तक जोड़ने की योजना है। दोनों प्रदेशों में एनडीए की सरकार होने से विभागीय तालमेल बेहतर होगा।
श्री शुक्ल ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री की अपील को पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी बताते हुए उद्यमियों, उत्तर प्रदेश की जनता और स्वयंसेवी संगठनों से अपील है कि वह गंगा किनारे स्वप्रेरणा से सौंदर्यीकरण करवाएं, वृक्षारोपण कराएं जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in