इच्छाधारी फिर कराएगा साईधाम में शतचण्डी यज्ञ

Posted on 13 March 2010 by admin

अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताता रहा बाबा
झल्लाए ए.सी.पी ने मीडियाकर्मियों को दूर रखने का किया प्रयास

चित्रकूट -  मेरे ऊपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। मैं फिर से अपने पैतृक गांव चमरौहां में शतचण्डी यज्ञ करवाऊंगा। यह बात इच्छाधारी उर्फ भीमानन्द उर्फ शिवा द्विवेदी ने शनिवार को चित्रकूटधाम रेलवे स्टेशन में उस समय कही जब दिल्ली पुलिस उसको अपने घेरे में ले कर उत्तर प्रदेश संपर्क क्रान्ति से दिल्ली ले जाने के लिए यहां पहुंची। हालांकि दिल्ली पुलिस के अधिकारी झल्लाते हुए पत्रकारों को बाबा से दूर रखने का प्रयास कर रहे थे।
13ckt8

मालूम हो कि देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किए गए इच्छाधारी उर्फ भीमानन्द उर्फ शिवमूरत उर्फ शिवा को दिल्ली पुलिस मकोका में रिमाण्ड मिलने के बाद शुक्रवार को दोबारा लेकर रीवांचल एक्सप्रेस से मानिकपुर स्टेशन पहुंची थी। जहां स्टेशन के बाहर गेस्ट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद बाबा द्वारा बनवाए जा रहे साईंधाम मन्दिर चमरौहां पहुंच उसके घर भी गई थी। जहां घर के दरवाजे बन्द करवा दिल्ली पुलिस के एसीपी मेहर सिंह ने घंटों बाबा से पूछताछ की थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस सीतापुर कस्बे स्थित यूपी टूरिस्ट बंगले में बाबा को लेकर रुकी हुई थी। इस बीच लगातार अन्देशा जताया जाता रहा कि दिल्ली पुलिस के बाबा की हकीकत जानने के लिए उसे ऐसे कई स्थानों पर ले जा सकती है जहां से कभी न कभी बाबा का जुड़ाव रहा होगा। लेकिन एसी कमरे में बन्द होने के बाद दिल्ली पुलिस शनिवार को भी दोपहर बाद तक बाबा को लिए टूरिस्ट बंगले के कमरा नंबर 213 में ही रुकी रही। जबकि मीडिया कर्मियों सहित अन्य लोग भी आगे की तहकीकात के बारे में उत्सुकता से टूरिस्ट बंगले के आस-पास ही घूमते रहे। इधर शाम पांच बजे एक प्राइवेट चार पहिया वाहन में बैठ टीम सीधे चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन पहुची जहां बाबा को प्रतीक्षालय में बैठा मुख्य गेट पर दिल्ली पुलिस के जवान पहरेदारी करते रहे। इस बीच जब टीम इंचार्ज  दिल्ली पुलिस के एसीपी जो बार-बार बाहर निकल ट्रेन के आने की जानकारी कर रहे थे बातचीत की गई तो उन्होंने झल्लाते हुए कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

13ckt71इसी बीच  मानिकपुर से आई उत्तर प्रदेश संपर्क क्रान्ती एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफार्म नंबर 1 में रुकी तो दिल्ली पुलिस के जवान अपने घेरे में लेकर बाबा को एसी कोच ए-1 की ओर बढ़ गए। इस दौरान हुई बातचीत में बाबा इच्छाधारी ने कहा कि उसके ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं वे सब निराधार और बेबुनियाद है। जिसका नतीजा जल्द ही सामने आ जाएगा। साथ ही उसने कहा कि उसके द्वारा फिर से निर्माणाधीन मन्दिर में शतचण्डी यज्ञ करवाएगा। इस बीच बाबा लगातार यही कहता रहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। शायद उसी के चलते दिल्ली पुलिस के ए.सी.पी मेहर सिंह मीडियाकर्मियों से बाबा को दूर करने के लिए झल्लाते हुए सभी को धकियाते भी रहे। स्टेशन से ट्रेन रवाना होने तक तक इच्छाधारी उर्फ भीमानन्द की एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम स्टेशन पर डटा रहा।

श्री गोपाल

09839075109

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in