Categorized | Latest news, लखनऊ.

व्यवस्था के प्रति अनास्था न उत्पन्न होने दें युवा- राजनाथ सिंह

Posted on 09 December 2017 by admin

students-with-medals-and-degrees-with-distinguished-guests-at-convocation-of-lucknow-universitythree-books-were-released-on-60th-convocation-of-lucknow-universityगृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि स्वतंत्रता के बाद राजनीति ने अपने अर्थ और भाव को खोया है॰ लखनऊ विश्वविद्यालय के 60वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए गृहमंत्री ने कहा कि युवाओं को खुद को राजनीतिक व्यवस्था से अलग नहीं रखना चाहिए।
उन्होने कहा कि संकल्प के बल पर जीवन में कुछ भी प्राप्त किया जा सकता है। उन्होने युवा शक्ति का आहवाहन किया कि वह व्यवस्था के प्रति अनास्था न उत्पन्न होने दें। व्यवस्था के प्रति अनास्था की समाज को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। ms-anjali-singh-conferred-with-gold-medals-during-convocation-of-lucknow-university
श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के साहित्य और संस्कृति में ज्ञान का भंडार छिपा है। इसका उपयोग वर्तमान संदर्भों में सफलता पूर्वक किया जा सकता है। उन्होने लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्वानों से आग्रह किया कि वे भारतीय ज्ञान पर शोध कर उसे दुनिया के समक्ष लाएं।
श्री सिंह ने कहा कि शिक्षा चरित्र का निर्माण करती है। उन्होंने कहा कि राम की तुलना में कहीं अधिक धनवान, बलवान और ज्ञानवान होने के बावजूद रावण का विनाश इसलिए हुआ क्योंकि उसका चारित्रिक पतन हो गया था। union-home-minister-delivering-the-keynote-address-at-lucknow-university-convocation-on-satuday
प्रदेश के राज्यपाल और कुलाधिपति राम नाईक ने कहा कि वैश्विक स्तर पर स्पर्धा बढ़ने के कारण शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने की आवश्यकता है। नई खोजों पर बल देते हुए श्री नाईक ने कहा कि इससे शिक्षा का लाभ समाज को मिलेगा। इससे पहले अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि आज शिक्षा के व्यवसायीकरण की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि शिक्षा प्राप्त करने के बाद छात्रों को रोजगार मिलना चाहिए। union-home-minister-shri-rajnath-singh-honoured-with-honorary-dsc-degree-at-60th-convocation-of-lucknow-university
दीक्षांत समारोह के मौके पर श्री मेहंदी अग्रवाल और सुश्री अंजली सिंह सहित 192 छात्र छात्राओं को डिग्रियों और पदकों से सम्मानित किया गया। इनमें 32 छात्र और 159 छात्राएं। यानि पदक पाने वाली छात्राओं का प्रतिशत 83 रहा। इस मौके पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह को डी०एस०सी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in