Categorized | लखनऊ.

गुजरात के दावे छोड घर संभाले अखिलेश - राकेश त्रिपाठी

Posted on 09 December 2017 by admin

लखनऊ 09 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश यादव के गुजरात में चुनावी पर्यटन करने पर तंज कसा। श्री त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश यादव गुजरात के पर्यटन स्थलों से प्रभावित होकर कुछ दिन गुजरात में गुजारने गए थे। गुजरात में चुनाव लड़कर जीतना समाजवादी पार्टी के लिए शेखचिल्ली के हसीन सपने जैसा है। अखिलेश यादव के पांच सीटों पर लड़ने और जीतने पर उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने ही प्रश्न उठाए हैं। अखिलेश यादव पहले अपना घर सम्भालेे। गुजरात में पांच सीटंे लड़ने में सारी ऊर्जा व्यर्थ कर देंगे तो बची-खुची पांच सीटें भी आगामी लोकसभा चुनाव में गंवा बैठेगें, इसके संकेत निकाय चुनावों के परिणामों से मिल चुके है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में राहुल गांधी और अखिलेश यादव दो अच्छे लड़के बनकर साथ लडे़ थे लेकिन गुजरात में तीन अच्छे लडकों का साथ पाकर राहुल गांधी ने पुराने साथी अखिलेश यादव को प्रचार तक के लिए नहीं बुलाया। इसी हताशा में बिना संगठन व जनसमर्थन के अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी घोषित कर चुनाव लड़ाने गुजरात जा पहुॅचे हैं। गुजरात में कांग्रेस की जातीय राजनीति से उत्साहित होकर अखिलेश यादव अपने लिए स्थान तलाश रहे है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में जनता ने जातीय व मजहबी राजनीति को दरकिनार कर विकास के मुद्दे पर भाजपा को भरपूर समर्थन दिया था। गुजरात चुनावों में भी जनता जातीय व मजहबी राजनीति करने वालों को सबक सिखाएगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in