Categorized | लखनऊ.

शैक्षणिक और शोध हेतु समझौता प्रपत्र पर हस्ताक्षर

Posted on 08 December 2017 by admin

लखनऊ। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फ़ैज़ाबाद के बीच शैक्षणिक और शोध में सहयोग और विस्तार हेतु आज एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के माध्यम से दोनों संस्थाओं को ढेर सारे साझा क्षेत्रों जैसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कृषि, कौशल विकास , मूल्य-परक शिक्षा में शैक्षणिक और अनुसंधान में सहयोग के साथ काम करने में सहायता प्राप्त होगी । इस समझौते के द्वारा दोनों संस्थानो में कार्यरत वैज्ञानिकों, शोधार्थियों और छात्रों को एक दूसरे के यहाँ काम करने और ज्ञान के आदान-प्रदान का अवसर प्राप्त होगा । इस समझौते पर भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ के निदेशक, डॉ अश्विनी दत्त पाठक और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फ़ैज़ाबाद के कुलपति, प्रो मनोज दीक्षित द्वारा हस्ताक्षर किए गए।

photographसमझौते का स्वागत करते हुए भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के निदेशक, डॉ पाठक ने कहा “ दोनों संस्थाओं के बीच सहयोग की अनंत संभावनाए हैं । गन्ना संस्थान अत्याधुनिक शोध का सम्पादन करने में अग्रणी रहा है और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के संस्थानो के साथ सहयोग करके उत्कृष्ट अनुसंधान करता रहा है और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फ़ैज़ाबाद के साथ सहयोग करके उत्कृष्ट अनुसंधान की इस परंपरा का विस्तार करने में भारी मदद मिलेगी और नवाचार की नयी संभावनाओं का सृजन होगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in