Categorized | लखनऊ.

नदियों के पुर्नजीवन एवं भूगर्भ जल के रिचार्ज की कार्य योजना बनाई जाए -धर्मपाल सिंह

Posted on 08 December 2017 by admin

dharam-pal-singh-e1495185096177उ0प्र0 के सिंचाई एवं यांत्रिक मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहरों की सिल्ट एवं टेलों तक पानी पहंुचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अवैध कुलावों को अविलम्ब उखाड़ा जाए तथा अतिशीघ्र जल उपभोक्ता समिति का गठित किया जाए।
श्री धर्मपाल सिंह आज जनपद अलीगढ़ में सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कराये जा रहे कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कराये जा रहे कार्योंं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कराये जा रहे कार्यों की सूचना भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अवश्य दें। श्री सिंह ने कहा कि जो भी कार्य किया जाए उसका निरीक्षण भी स्थानीय जनप्रतिनिधि से कराना सुनिश्चित करें।
सिंचाई मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिल्ट सफाई के अवशेष कार्यों को तत्काल पूर्ण किया जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिल्ट सफाई के कार्यों का सत्यापन मौके पर जाकर करें तथा यदि मानक के अनुरुप कार्य नहीं कराया गया है तो उसका भुगतान तत्काल रोक दें। श्री सिंह ने कहा कि नदियों को पुर्नजीवित करने पर विशेष ध्यान दें तथा भूगर्भ जल को रिचार्ज करने की कार्य योजना बनाकर अतिशीघ्र प्रस्तुत करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊः 08 दिसम्बर, 2017

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in