Categorized | लखनऊ.

भाजपा जाति और धर्म में जनता को उलझा कर चुनाव प्रभावित करना चाहती है

Posted on 08 December 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने गुजरात के मतदाताओं विशेषकर किसानों और नौजवानों से अपील की है कि वे अपनी नाराजगी को वोट में बदल दें ताकि उससे बदलाव आ सके। उन्होंने कहा कि देश को नोटबंदी और जीएसटी ने तबाह किया हैं। बड़े पैमाने पर नौकरियां छिन गई हैं। जिस विकास की बात गुजरात में भाजपा कह रही है वह कहीं दिखाई नहीं दे रहा हैं। गुजरात में होने वाले चुनाव के परिणामों का हमें भी इंतजार रहेगा। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि वे सावधान रहें क्योंकि भाजपा कोई भी साजिश कर सकती हैं।
08-12-a अहमदाबाद में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने गुजरात के साथ अपने गहरे रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण यहां आए और यहीं के हो गए। इस रिश्ते को दुबारा जोड़ना है। जिस दिन मैं गुजरात आया सबसे पहले द्वारिकाधीश मन्दिर गया और आशीर्वाद लेने के बाद प्रचार शुरू किया। समाजवादी पार्टी के रूप में हम यहां एक छोटा पौधा लगा रहे हैं जो बड़ा होगा। उन्होंने कहा गुजरात महात्मा गांधी की और सरदार पटेल की भी भूमि है। हम उन्हें नहीं भूल सकते हैं। किसानों, महिलाओं और आम लोगों को एकता के सूत्र में जोड़ने का संदेश गुजरात से ही जाता है।
श्री यादव ने कहा कि गुजरात में भाजपा ने विकास का कोई ठोस माॅडल नहीं प्रस्तुत किया हैं। गुजरात माॅडल धोखेवाला माॅडल हैं। मैं गुजरात के गांवों में टहला और लोगों से मिला। लेकिन कहीं भी बुनियादी विकास का स्वस्थ रूप नहीं दिखा। जहां तक विकास की बात है भाजपा के नेताओं का कहना है कि हम विकास के नाम पर लड़ रहे हैं। जबकि स्थिति इसके ठीक उलट है। भाजपा जाति और धर्म में जनता को उलझा कर चुनाव प्रभावित करना चाहती है।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यूपी में हम लोगों ने नारा दिया कि काम बोलता है और पूरा चुनाव विकास पर लड़े। हमने बेहतरीन एक्सप्रेस-वे बनाया जिस पर चीन के साथ दिक्कत होने पर लड़ाकू विमान भी उतर सकते हैं। यहां आज तक ऐसी सड़क नहीं बन पायी जिस पर एमरजेन्सी में भी कोई विमान उतर सके। जबकि पाकिस्तान बगल में है। यूपी की समाजवादी सरकार ने यूपी 100 डायल सबसे अच्छी व्यवस्था बनायी। जिससे कानून व्यवस्था बेहतर हुई थी।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा झूठे प्रचार में और जनता को धोखा देने में आगे हैं। यूपी में दो साल में समाजवादी सरकार में मेट्रो चल गयी। सभी जिला मुख्यालयों को जोड़ने वाली 6लेन की की सड़क एलीवटेड सड़क, 55 लाख गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन, 18 लाख लैपटाॅप वितरण के बाद जब हम समाजवादी विकास की बात कर रहे थे तब भाजपा जाति-धर्म की बात कर रही थी। पूरा चुनाव भाजपा ने कब्रिस्तान और श्मशान पर केन्द्रित कर दिया। गोबर इनके चुनाव का मुख्य विषय था। भाजपा के लोग चुनाव के पहले स्लाटर हाउस का कारोबार बंद करने की बात करते थे जबकि स्लाटर हाउस बंद नहीं हुए। उनकी अपनी नीति स्लाटर हाउस के सम्बंध में स्पष्ट नही हैं। निर्यात बंद क्यों नहीं किया?
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि निकाय चुनाव में जीते 14 महापौरों को भाजपा ने गुजरात में प्रचार में लगा दिया जबकि नगर पालिका और नगर पंचायत में बड़ी संख्या में भाजपाइयों की जमानते जब्त हो गई। यह झूठ की राजनीति है। यूपी में चुनाव के समय ये लोग हर जाति का मुख्यमंत्री बना रहे थे। आरक्षण को लेकर भी भाजपा भ्रम फैलाने का काम करती हैं। समाजवादी आबादी के हिसाब से आरक्षण के पक्षधर हैं। हम सबको सम्मान और अवसर देने की बात करते हैं किसी से कुछ छीनने की नहीं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सबसे सुन्दर रिवरफ्रंट लखनऊ के गोमती नदी के तट पर हैं। अहमदाबाद और राजकोट में साइकिल ट्रैक हैं जबकि लखनऊ में भाजपा सरकार तोड़ने का निर्णय ले रही हैं। भाजपा ने प्रदूषण खत्म करने की बात की थी लेकिन ये समाज में प्रदूषण फैला रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ईवीएम पर सवाल समाजवादी पार्टी ने ही नहीं, अन्य दलों ने भी उठाए हैं। चुनाव आयोग मानता है कि इसमें खराबी ठीक की जा सकती है तो ठीक मशीन खराब भी की जा सकती है। ये क्या है कि बटन कहीं दबाओं वोट कमल पर जाता है। उत्तर प्रदेश में तो यही भावना है। उन्होंने कहा कि जब हम बड़े देशों की नकल करते हैं तो अमेरिका आदि में प्रचलित बैलेट प्रणाली को क्यों नहीं अपनाते हैं?
श्री यादव ने कहा कि बैंको की नोटबंदी से लाईन में लगे कई लोगों का निधन हो गया। उन परिवारों की मदद का काम समाजवादी सरकार ने किया। नोटबंदी के दौरान पैदा हुए खजांची की भाजपा ने कोई मदद नहीं की। खजांची का परिवार भी खुशहाल नहीं हो पाया। ऐसे में उसकी मदद समाजवादी पार्टी ने की।
श्री यादव ने कहा भाजपा खूब झूठ फैलाती हैं। यूपी में कहते हैं कि गुजरात में मूंगफली की फसल के लिए काम किया। गुजरात में कहते है कि यूपी में आलू किसान खुश हैं जबकि आलू, मूंगफली और कपास दोनों राज्यों के किसान परेशान है। किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ हैं। गरीब लोगों में नाराजगी बहुत है, इसलिए बदलाव गुजरात से होगा।
श्री अखिलेश यादव ने कहा देश की गति से प्रगति आती है। जहां सबसे अधिक गरीब आबादी है वहां बुलेट टेªन चलनी चाहिए। बनारस पटना होते हुए कलकत्ता तक, बुलेट टेªन चलने से आम जनता का जीवन स्तर बेहतर हो। देश की सबसे अधिक गरीब आबादी लाभान्वित होगी। सुगम आवागमन से उसको रोजगार का अवसर मिलेगा। साथ ही आम जनता का जीवन स्तर बेहतर होगा। केन्द्र सरकार को सबसे पहले बुलेट टेªन की व्यवस्था इस क्षेत्र में करनी चाहिए।
उन्होंने गुजरात के मतदाताओं को भाजपा के बहकावे में न आने और अपने मताधिकार का ईमानदारी से प्रयोग करने को कहा क्योंकि उनके मत से ही उनका और गुजरात का भविष्य तय होगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in