Categorized | लखनऊ.

कांग्रेसी मानसिक दीवालियेपन के हुए शिकार- डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 07 December 2017 by admin

-हार नजदीक देख बौखलाई कांग्रेस

- प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी, भारत का अपमान
लखनऊ 07 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया। श्री पाण्डेय ने मणिशंकर अय्यर के बयान की भत्र्सना करते हुए कहा कि कांग्रेस हिमाचल और गुजरात में बुरी तरह पराजय के स्पष्ट संकेत महसूस कर चुकी है। हार नजदीक देख हताशा में कांगेस के नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड गया है। कांग्रेसी नेता मानसिक दिवालियेपन का शिकार हो गए है। ऐसे में कांग्रेसी नेताओं को मानसिक रूग्णालय में ईलाज की सख्त जरूरत है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के गौरव है। सम्प्रभु राष्ट्र के प्रमुख के प्रति दुश्मन देश देश भी ऐसी भाषा का प्रयोग नही करते है। प्रधानमंत्री के प्रति ऐसी अशोभनीय टिप्पणी भारत और सम्पूर्ण भारतवासियों का अपमान है। बौखलाई कांग्रेस की इस भाषा का माकूल जवाब गुजरात की जनता चुनावों में देगी। चुनावों में भाषा की न्यूनता पर चिंता जताते हुए डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि भाषाई मर्यादा और संयम का पालन हमेशा होना चाहिए। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को अपने वरिष्ठ नेता के इस आपत्तिजनक बयान पर देश से माफी मांगनी चाहिए।
श्री पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेसी हताशा में इस तरह की भाषा का प्रयोग पहले भी कर चुके है। प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति इसी तरह की अशोभनीय टिप्पणी की थी जिसका जवाब जनता ने कांग्रेस को चुनावों में बुरी तरह पराजित करके दिया था।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in