Categorized | लखनऊ.

हस्तशिल्प सप्ताह एवं प्रदेश स्तरीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन

Posted on 07 December 2017 by admin

नोडल अधिकारी उ0प्र0 इन्स्टीटयूट आफ डिजाइन श्री सर्वेश्वर शुक्ला ने बताया कि 08 दिसम्बर 2017 से 15 दिसम्बर 2017 के मध्य 8कैण्ट रोड कैसरबाग लखनऊ स्थित जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र लखनऊ के कैम्पस में हस्तशिल्प सप्ताह एवं प्रदेशस्तरीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है हस्त शिल्प सप्ताह में जनपद लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हस्तशिल्पियों को राज्य सरकार, भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने, विशेषज्ञ डिजाइनरों के माध्यम से शिल्प क्षेत्र में डिजाइनों की महत्ता के सन्दर्भ में जानकारी प्रदान करने व विभिन्नं टेªडो के शिल्पियो के मध्य कम्पटीशन आयोजित कर 10 उत्कृष्ट कृतियो को प्रशस्ति पत्र/मेडल प्रदान किया जायेगा।
उन्होने बताया कि शिल्प सप्ताह के साथ साथ कैम्पस में स्थित एक्सपो मार्ट में प्रदेश स्तरीय शिल्प प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है जिसमे प्रदेश के विभिन्न शिल्प क्षेत्र के कारीगरों द्वारा अपना उत्पाद विक्रय हेतु प्रदर्शित किया जायेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in