Categorized | लखनऊ.

सोशल मीडिया के जरिए जनता से संवाद बढ़ाएगी सरकार, बेसिल के साथ सूचना विभाग ने किया अनुबंध-अनुज कुमार झा

Posted on 05 December 2017 by admin

लोकभवन में जल्द ही सोशल मीडिया हब की स्थापना
सुरेंद्र अग्निहोत्री , लखनऊ 05 दिसम्बर , 2017

suchana-vibhag उत्तर प्रदेश सरकार आम जन के साथ संवाद बढ़ाने के लिए सोशल मीडया का सहारा भी लेगी। इसके लिए भारत सरकार के मिनी रत्न उपक्रम ’बेसिल’ और सूचना विभाग के बीच एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर सूचना निदेशक श्री अनुज कुमार झा ने बताया कि आम जन की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा सरकार का जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए लोकभवन में सोशल मीडिया हब की स्थापना की जा रही है।
श्री झा ने बताया कि ट््िवटर सीएम कार्यालय के फाॅलोअर्स की संख्या 17 लाख है। उन्होंने बताया कि लोकभवन में स्थापित किए जाने वाले सोशल मीडिया हब के शुरु हो जाने के बाद सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों, विकास कार्यों तथा नीतियों का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रचार प्रसार मंे और अधिक बढ़ोत्तरी के साथ साथ आम जन की समस्याओं को उनसे सम्बंधित विभागों तक तत्काल पहुंचाने की पुख्ता व्यवस्था भी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम जन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए सोशल मीडिया का भी उपयोग किया जा सकता है।
सूचना निदेशक श्री अनुज कुमार झा की मौजूदगी में अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। हस्ताक्षर के बाद बेसिल के सहायक महाप्रबंधक श्री रमित लाला ने अनुबंध पत्र सूचना निदेशक श्री झा को सौंपा। सूचना विभाग की ओर से अपर निदेशक सूचना डा. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर बेसिल के सहायक महाप्रबंधक श्री रमित लाला ने बताया कि बेसिल की ओर से एक सहायक प्रबंधक की तैनाती लखनऊ के सोशल मीडिया हब के लिए कर दी गई है और जल्द ही अन्य कर्मचारी भी तैनात कर दिए जाएंगे और कार्य शुरु कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in