Categorized | लखनऊ.

राज्य सरकार मृतको के परिजनों के प्रति संवेदनशील- सुरेश कुमार खन्ना

Posted on 05 December 2017 by admin

मृतकों के आश्रितों को कुल 1.50 करोड़ रुपये की धनराशि दी गयी

लखनऊः 05 दिसम्बर, 2017

nagar-vikas-vibhagउत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रदेश के नगर निगमों, नगरपालिका परिषद तथा नगर पंचायत में सीवर सफाई के दौरान हादसे के शिकार कर्मियों के 15 आश्रितों को 10-10 लाख रुपये का बैंक ड्राफ्ट आर्थिक सहायता के रूप में, इस प्रकार 1.50 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को एक छोटी सी भेंट हैं इससे मृतक के परिजन अपना जीविकोपार्जन तथा अन्य अवश्यकताओं की पूर्ति कर सकेंगे। राज्य सरकार मृतको के परिजनों के प्रति संवेदनशील है।
नगर विकास मंत्री आज राजभवन के समीप उत्तर प्रदेश जल निगम के फील्ड हाॅस्टल में मृतकों के परिजनों को बैंक ड्राफ्ट सौंपने के उपरान्त बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सीवर सफाई के दौरान परिवार के मुखिया, पति, भाई या पिता जिनकी कई वर्ष पहले मौत हो चुकी थी, नगर विकास विभाग उन्हें आज आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके दुःखों में सहभागी बनने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जान का कोई मोल नहीं होता, सरकार एक छोटी सी धनराशि देकर उनके तकलीफों को बांटने का कार्य किया है।
उन्होंने आर्थिक सहायता देने में हुए विलम्ब पर दुःख जताते हुए कहा कि यह आर्थिक सहायता समय से दी जानी चाहिए थी लेकिन राज्य सरकार के संज्ञान में आते ही मृतकों के परिजनों को धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति की कामना की और कहा कि आज जो यह धनराशि दी गई है, उन्हें उम्मीद है कि इसका सदुपयोग किया जायेगा और परिवार अपने जरूरी कामों में इसे खर्च करेगा।
सीवर सफाई के दौरान जिनकी मृत्यु हुई थी उनमें श्री राजू, गेंदा राम, जोगेन्दर,ऋषि पाल, लाल चन्द नगर निगम गाजियाबाद के , श्री राजेन्द्र प्रसाद नगर पंचायत सासनी हाथरस, कालू नगर पालिका परिषद मुजफ्फर नगर, सोनू नगर निगम लखनऊ, छोटे लाल, गनेश नगर पालिका परिषद रायबरेली, गुड्डु, अनिल नगर निगम फिरोजाबाद तथा कल्लू व राजीव नगर निगम बरेली हैं।
मृतकों के आश्रितों जिन्हें आर्थिक सहायता दी गयी, उनमें सुशील कुमार, श्रीमती नीलम, श्री प्रदीप, श्रीमती दिनेश, श्रीमती सावित्री, श्रीमती ओमवती, श्रीमती चन्द्रप्रभा, श्रीमती परेस, श्रीमती ज्योति, श्रीमती गोमती, श्रीमती आशा, श्रीमती मुन्नी, श्रीमती सोनी, श्री विजय एवं नेहा रत्नाकर शामिल है।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव नगर विकास श्री मनोज कुमार सिंह अध्यक्ष जल निगम श्री जी0बी0 पटनायक, श्री अनिल कुमार सिंह निदेशक, स्थानीय निकाय, श्री विशाल भारद्वाज अतिरिक्त निदेशक स्थानीय निकाय श्री प्रेम प्रकाश उपाध्याय, सहायक निदेशक श्री लल्लन वर्मा, अर्थ एवं संख्या अधिकारी व अशोक कुमार सिंह अपर संख्यायिकी अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in