Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस का श्रीराम मंदिर विरोधी चेहरा फिर बेनकाब - मनीष शुक्ला

Posted on 05 December 2017 by admin

लखनऊ 05 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के सुन्नी वक्फ बोर्ड के पक्ष में पैरवी करने पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। श्री शुक्ला ने कहा कि करोड़ों-करोड हिन्दु जनमानस की चाहत है कि रामजन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो और इस पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय जल्दी आये। लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई को टालने के लिए जिस तरह दलील रखी उससे यह स्पष्ट हो गया कांग्रेस चाहती है कि रामजन्म भूमि का मसला लटका रहे।
श्री शुक्ला ने कहा यूपीए शासनकाल में एनसीईआरटी की पुस्तकों में यह लिखवाया गया कि राम व कृष्ण काल्पनिक पात्र हैं। रामसेतु मसले पर यूपीए शासनकाल में सुप्रीमकोर्ट में राम के अस्तित्व में न होने का हलफनामा दिया गया। प्रभु राम को नकारने का काम कांग्रेस ने समय-समय पर किया है। गुजरात चुनाव में राहुल शिवभक्त हिन्दू होने का पाखण्ड कर रहे हंै लेकिन फिर भी तुष्टिकरण की नीति से कांग्रेस पीछे हटने को तैयार नहीं है। कांग्रेस का झण्डा लगाकर केरल में खुलेआम सड़कों पर गोकशी के पाप से कांगे्रस बच नहीं सकती है। कांग्रेस बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं को आहत करने से नहीं चूकती है। हिन्दु आतंकवाद व भगवा आतंकवाद के शब्द भी कांग्रेस की ही देन है। भाजपा सबका साथ-सबका विकास के सिद्धान्त पर चलकर तुष्टिकरण का पुरजोर विरोध करती है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in