Categorized | लखनऊ.

न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना अन्तर्गत धान की खरीद की जा रही है

Posted on 05 December 2017 by admin

लखनऊ-05 दिसम्बर 2017, जिलाधिकारी श्री कौशलराज शर्मा ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत जनपद में वर्ष 2017-18 के अन्तर्गत धान खरीद का लक्ष्य 16500मी0टन है, जिसके सापेक्ष 04 दिसम्बर 2017 तक 2448 मी0टन धान की खरीद की जा चुकी है। विगत वर्ष 22014-15 में लक्ष्य 31000एम0टी0 के सापेक्ष 1432.84 एम0टी0 वर्ष 2015-16 में लक्ष्य 25660एम0टी0 के सापेक्ष 2093.22 एम0टी0 एवं वर्ष 2016-17 में लक्ष्य 15060 एम0टी0 के सापेक्ष 3106.81 एम0टी0 धान की खरीद की गयी थी।
उन्होने बताया कि जनपद में कुल 14 धान क्रय केन्द्र है, इनमे विपणन विभाग के 04, पी0सी0एफ0 के 08, एस0एफ0सी0 का 01 व भारतीय खाद्य निगम का 01 केन्द्र है। उन्होने बताया कि आज क्रय एजेन्सी प्रभारी द्वारा अपने अपने केन्द्रो का निरीक्षण किया गया सभी क्रय केन्द्रो पर पर्याप्त धनराशि एवं खाली बोरे उपलब्ध है। किसानों से धान खरीद की कोई समस्या नहीं है। धान खरीद की दैनिक समीक्षा अपर जिलाधिकारी आपूर्ति द्वारा की जा रही है। धान क्रय केन्द्र का नवीनतम केन्द्र साधन सहकारी समिति मुबारकपुर अनुमोदित किया गया परन्तु अभी तक 01 भी कु0 धान खरीद नहीं की गयी है जिस पर अपर जिलाधिकारी आपूर्ति द्वारा क्रय एजेन्सी, पी0सी0एस0 एवं सहायक निबन्धक सहकारिता का स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in