Categorized | लखनऊ.

जनपद में 491 प्रकरणों मे से 19 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गया

Posted on 05 December 2017 by admin

आम जनता की शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें-
लखनऊ-05 दिसम्बर 2017, जिलाधिकारी श्री कौशलराज शर्मा की अध्यक्षता में आज तहसील सरोजनीनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।ं जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी आम जनता की शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि आम जनता की समस्याओं का निस्तारण करना सभी सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी है और जन समस्याओं का निस्तारण सकारात्मक होना चाहिए। उन्होने कहा कि आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये प्रकरणों को उनसे सम्बन्धित अधिकारी प्राप्त कर लें तथा आज ही मौके पर जाकर उनकी जांच कर प्रकरण का निस्तारण सुनिश्चित करवायें। आम जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाये। शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की सभी पांच तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये तथा आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवसों में कुल 491 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमे से 19 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिया गये हैं कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि आज के आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील सदर में 21 प्रकरण प्राप्त हुए, तहसील मलिहाबाद में 116 मे से 13 प्रकरण का निस्तारण, तहसील बी0के0टी में 137 प्रकरण प्राप्त हुए तथा मोहनलालगंज तहसील दिवस में 135 मे से 04 का निस्तारण हो सका, तहसील सरोजनीनगर में 82 मे से 02 प्रकरण का निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करा दिये गये, जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की पांच सम्पूर्ण समाधान दिवसों में पुलिस 81, राजस्व 269, विकास 42, शिक्षा 01, समाज कल्याण 16, तथा अन्य 82 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है।
तहसील समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशान्त शर्मा, डी0एफ0ओ0 श्री मनोज सोनकर, पुलिस अधीक्षक नगर पूर्वी श्री सर्वेश कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त श्री अनिल कुमार मिश्रा, उपजिलाधिकारी सरोजनीनगर श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in