Categorized | लखनऊ.

पूरा देश व प्रदेश हमारे मुखिया का परिवार और उसी की खुशहाली उनकी चिन्ता-डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 04 December 2017 by admin

photo_21aलखनऊ 04 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय का आज कानपुर देहात सिकन्दरा विधानसभा उप चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी श्री अजीत पाल के नामांकन में उपस्थित विशाल जनसमुदायको मथुरा पाल ग्राउंड में अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता तथा प्रत्येक पदाधिकारी नेता की सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी स्वर्गीय मथुरा पाल के बेटे अजीत पाल सिंह को भारी मतों से विजयी बनाए। अजीत पाल सिंह जी का टिकट आप लोगों के अनुशंसा पर की गई है जिसको हमने स्वीकार कर एक सच्चा ईमानदार पढ़ा लिखा जनता के बीच में रहने वाला प्रत्याशी दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह एवं जनता को संबोधित करते हुए श्री पाण्डे ने कहा कि स्वर्गीय मथुरा पाल समाज के भले के लिये कार्यरत थे, परन्तु समय के काल ने दुर्भाग्य से हमको उनसे दूर कर दिया। परन्तु उनके इस कार्य को अधूरा नही छोड़ा जायेगा। उनके इस पुनीत कार्य को उनके पुत्र अजीत पाल को पूरा करने का अवसर आप सब दें।
डाॅ0 पाण्डेय ने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री तथा योगी जैसा मुख्यमंत्री हमें मिला है ऐसा संयोग कई शताब्दियों के बाद आता है हमारे मुखिया का स्वयं कोई परिवार नहीं है पूरा देश व प्रदेश ही उनका परिवार है और उसी के कल्याण तथा खुशहाली उनकी चिंता है। प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा रहा है अतः आप सभी से अपील है कि आप भारी मतों से अजीत पाल को विजयी बनाएं तथा सबके साथ सबके विकास के मोदी जी के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान दें। आपको जब मेरी आवश्यकता हो मैं यहां उपलब्ध रहूंगा अन्य संगठन के लोग यहां पर रहेंगे जो भी समस्याएं हैं उनका निराकरण किया जाएगा इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने अजीत पाल सिंह प्रत्याशी का नामांकन माती कलेक्ट्रेट में कराया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in