Categorized | लखनऊ.

भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करने गुजरात गए अखिलेश-राजेंद्र चौधरी

Posted on 04 December 2017 by admin

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुजरात पहुंच गए हैं। श्री यादव वहां गुजरात के मतदाताओं को बताएंगे कि उत्तर प्रदेश में विकास की नई गाथा तो समाजवादी सरकार ने ही लिखी थी। जनहित की तमाम योजनाएं बिना किसी जाति-धर्म के भेदभाव के लागू की गई थी। उन्हीं योजनाओं का भाजपा सरकार में उद्घाटन का उद्घाटन हो रहा है। सच तो यह है कि भाजपा ने एक भी वादा नहीं निभाया है। उसने सिर्फ जनता को बहकाने का ही काम किया है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों को भाजपा ने कई स्तर पर प्रभावित किया है। सŸाा का खुला दुरूपयोग कर मतदाताओं को प्रभावित किया गया। ईवीएम पर उठी आशंकाओं के निराकरण के बजाय भाजपा की ओर से यह मांग उठाना कि बसपा के निर्वाचित मेयर अपना इस्तीफा देकर फिर चुनाव लड़े भाजपा का यह अधूरा बयान है। होना तो यह चाहिए कि भाजपा भी अपने सभी नव निर्वाचित मेयरों का इस्तीफा दिलवाए और फिर बैलेट पेपर से चुनाव हो। इससे लोकतंत्र और चुनाव की निष्पक्षता की भी परीक्षा हो जाएगी।
श्री चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी मानती है कि ईवीएम का प्रयोग सफल नहीं है। मतदाताओं को न तो ईवीएम का अभ्यास है और न ही यकीन है। दुनिया के ज्यादातर और बड़े देशों में भी चुनावों के लिये ईवीएम का प्रयोग नहीं होता है। बैलेट पेपर से चुनाव की प्रक्रिया मतदाताओं के लिये सुविधाजनक है।
अभी तक प्रदेश को गुजरात माडल की घुट्टी पिलाने वाले भाजपा नेता अब गुजरात के चुनावों में उत्तर प्रदेश के नगर निकाय के झूठे परिणाम का इस्तेमाल करना चाहते हैं। वे प्रदेश के नव निर्वाचित मेयरों की वहां प्रदर्शनी लगाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी समाजवादी पार्टी के विकास कार्यों को अपना बताकर वाहवाही लूटने गुजरात गए हैं।
उन्होंने कहा कि गुजरात के मतदाता भाजपा के टोने टोटके से सावधान रहे और साम्प्रदायिकता के विरूद्ध लोकतंात्रिक एवं धर्मनिरपेक्ष ताकतों का साथ दें।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in