Categorized | लखनऊ.

बैंक की लाइन में जन्में खजांची के गांव को गोद लेने का फैसला

Posted on 04 December 2017 by admin

04-12-aलखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने बताया है कि नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में जन्में खजांची का कल जन्मदिन मनाने के बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव ने खजांची के गांव अनन्तपुरवा तहसील डेरापुर जिला कानपुर देहात को भी गोद लेने का फैसला किया हैं। अनन्तपुरवा को श्री यादव ‘‘समाजवादी विकास गांव‘‘ बनाएंगे। इस गांव का विकास कर पूर्ण सुविधा सम्पन्न बनाया जाएगा।
कल सैफई हवाई पट्टी पर श्री अखिलेश यादव ने खजांची के एक साल के होने पर गोद में लेकर उसका जन्म दिन मनाया और आशीर्वाद दिया। उसका परिवार इस खुशी में षामिल था।
2 दिसम्बर 2016 को डेरापुर तहसील के झींझक में पंजाब नेशनल बैंक में नोटबंदी के दौरान लाइन में लगे रहने के दौरान खजांची का जन्म हुआ था। समाजवादी सरकार ने उसे लोहिया आवास भी दिया था। भाजपा द्वारा नोटबंदी के तमाम फायदे गिनाए गए लेकिन अभी तक खजांची और उनके मां-बाप का एक खाता भी नहीं खुल पाया है और न कोई सरकारी सुविधा मिल सकी। यहीं है नोटबंदी का सच।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in