Categorized | लखनऊ.

आठ महीने में उत्तर प्रदेश की सरकार ने प्रदेश में निवेश का लांचिंग पैड तैयार किया है- मनीष शुक्ला

Posted on 04 December 2017 by admin

लखनऊ 04 दिसम्बर 2017, यूपी की योगी सरकार ने वर्ष 2022 तक प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य रखा है। 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश के बाद प्रदेश में 20 लाख रोजगार उत्पन्न होंगे। उक्त बाते भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
श्री शुक्ल ने कहा कि आठ महीने की योगी सरकार ने ऐसी नीव रख दी है जिससे राज्य के यूवाओं को ज्यादा से ज्यादा नौकरी मिलेगी और व्यावसायिक क्षेत्र का विकास होगा। इसके लिए योगी सरकार ने पूरा प्लेटफॉर्म तैयार कर दिया है। निवेश के लिए आवश्यक शर्तो में सड़क, बिजली, पानी की बेहतर व्यवस्था और कानून व्यवस्था दुरूस्त होनी चाहिए जिसके लिए सरकार ने बेहतर कार्य किया है तथा भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए सरकार ने समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की है एवं, ई-टेंडरिंग और अन्य विभिन्न प्रकार से सुधार के प्रयास किये है।
उन्होंने मुख्यमंत्री की औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए बताया कि निवेशक शिखर सम्मेलन में अमेरिका, कोरिया तथा जापान समेत एक दर्जन से ज्यादा देशों को न्यौता भेजा गया है। राज्य सरकार 1 जनवरी से एकल खिड़की प्रणाली के तहत विभिन्न शासकीय मंजूरियां देने की तैयारी भी कर रही है। 21-22 फरवरी को लखनऊ में निवेशकों का शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। निवेशकों को आकर्षित करने के लिये रोड शो आयोजित किया जा रहा है ।
श्री शुक्ल ने बताया कि प्रदेश में निवेश के लिए 13 नीतियों को चिह्नित किया गया है। इनमें औद्योगिक विकास नीति भी शामिल है, जिसके तहत प्रदेश में उद्यमियों को अनेक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। 50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं के समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। अमेरिका की दो दर्जन से ज्यादा कंपनियों ने प्रदेश में निवेश के लिए दिलचस्पी दिखाई है।
उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश की निवेश नीति रेड टेप से रेड कार्पेट तक आ गई है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in