Categorized | लखनऊ.

बिजली की बढ़ी दरें अगर तत्काल वापस ना हुई तो प्रदेश में एक विशाल आंदोलन खड़ा होगा -हरिनाम सिंह वर्मा

Posted on 30 November 2017 by admin

भारतीय किसान यूनियन ने मांग की है कि विद्युत विनियामक आयोग के द्वारा बिजली की दरों में जो भारी वृद्धि की गई है उसे तत्काल वापस लिया जाए अथवा बताया जाए कि यह फैसला किस किसान किस गांव व शहर के लोगों से बात करके लिया गया है। इस प्रकार के फैसले से किसानों व आम जनता में बहुत रोष है वह विरोध हो रहा है अगर सरकार इस प्रकार के फैसले किसानों पर व आम जनता पर लेती है तो योगी सरकार सरकार का किसान विरोधी व जनता विरोधी होने का प्रमाण मिलता है। मैं मंडल अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा यह घोषणा करता हूं कि अगर शीघ्र ही विद्युत विनियामक आयोग के द्वारा घोषित दरों को वापस ना लिया गया तो भारतीय किसान यूनियन के द्वारा जल्द ही एक बड़ा आंदोलन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। और विद्युत विनियामक आयोग को किसानों के कब्जे में लिया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन वह सरकार की होगी ।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in