Categorized | Latest news

मुख्यमंत्री ने पोरबन्दर, गुजरात में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म स्थान कीर्ति मन्दिर जाकर महात्मा गांधी एवं कस्तूरबा गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए

Posted on 30 November 2017 by admin

महात्मा गांधी ने देश को गुलामी के चंगुल से छुड़ाने
के साथ ही समाज में व्याप्त बुराईयों को समाप्त
करने के लिए अनन्य योगदान दिया: मुख्यमंत्री

लखनऊ: 30 नवम्बर, 2017

img-20171130-wa0036उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज पोरबन्दर, गुजरात में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म स्थान कीर्ति मन्दिर जाकर महात्मा गांधी एवं कस्तूरबा गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कीर्ति मन्दिर परिसर में विजिटर बुक पर अपने विचार अंकित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने इस देश को गुलामी के चंगुल से छुड़ाने के साथ ही समाज में व्याप्त बुराईयों को समाप्त करने के लिए अनन्य योगदान दिया है।yogi
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह देश सदैव राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चल कर ही प्रगति कर सकता है। वे हमेशा गांव की आत्म निर्भरता एवं विकास को महत्व देते थे। ज्ञातव्य है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जन्म पोरबन्दर में हुआ था। उनकी याद में बनाए गए कीर्ति मन्दिर परिसर में एक गांधीवादी पुस्तकालय एवं प्रार्थना कक्ष होने के साथ ही गांधी जी के बचपन का घर भी स्थित है। कस्तूरबा जी का घर भी परिसर के पीछे ही है। मकान के सभी कक्षों में गांधी जी के विभिन्न समयों की तस्वीरें लगायी गई हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in