Categorized | लखनऊ.

जनता से किए गए चुनावी वादों में एक भी वादा पूरा नहीं किया

Posted on 29 November 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव गुजरात में हो रहे विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चार दिन चुनावी सभाएं करेंगे। श्री यादव 04 से 07 दिसम्बर 2017 तक गुजरात में प्रवास पर रहेंगे। गुजरात में 05 विधानसभा क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी पहली चुनावी सभा 04 दिसम्बर 2017 को जामनगर में होगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि वे भाजपा की सांप्रदायिक और विघटनकारी राजनीति के विरूद्ध धर्म निरपेक्ष और लोकतांत्रिक ताकतों को बल देने के लिए गुजरात की जनता का आवह्ान करेंगे। श्री यादव गुजरात की जनता से संवाद में भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारों की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेंगे और बताएंगे कि भाजपा किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक और विकास विरोधी है। इसने उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार की सभी जनहित की योजनाओं को बंद कर दिया है।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को गुजरात में अपना स्टार प्रचारक बनाया है। योगी जी उत्तर प्रदेश का काम-काज छोड़कर जनता को गुमराह करने गुजरात पहुंच गए है। श्री अखिलेश यादव गुजरात की जनता को बताएंगे कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने जनता से किए गए चुनावी वादों में एक भी वादा पूरा नहीं किया है। भाजपा सरकार समाजवादी सरकार की योजनाओं को ही अपनी बता रही है लेकिन जनता सब जानती है। भाजपा नेताओं की लाख कोशिशों के बाद भी भाजपा के वादों और नारों से वह भ्रमित होने वाली नहीं है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि गुजराज की जनता को इस बात से भी सतर्क रहना होगा कि भाजपा समाजवादी पार्टी पर तो परिवार वाद का झूठा आरोप लगाती है लेकिन अमरीकी राष्ट्रपति की बेटी के स्वागत में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी हाथ बांधे पलकपांवड़े बिछाते दिखाई देते हैं। यह विरोधाभास की अजीब स्थिति है।
समाजवादी पार्टी का मानना है कि बिना लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और समाजवादी व्यवस्था को सषक्त किए भारत का भला होने वाला नहीं है। भाजपा की नीतियां सामाजिक ताना-बाना को छिन्न विच्छिन्न करने वाली और राष्ट्रीय, संघीय ढांचे को कमजोर करने वाली हैं। श्री अखिलेश यादव लगातार जाति-धर्म से ऊपर जनकल्याणकारी नीतियों के पक्षधर रहे हैं और उन्होंने उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार में बिना किसी भेदभाव या बदले की भावना के समाज के सभी वर्गों के हित में काम किए हैं। श्री अखिलेश यादव की बेदाग छवि और लोकप्रियता के कायल सभी लोग हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in