Categorized | लखनऊ.

पूर्वांचल के विकास के लिए भाजपा कृत संकल्पित - मनीष शुक्ला

Posted on 29 November 2017 by admin

लखनऊ 29 नवम्बर 2017, किसी भी देश की तरक्की ऊर्जा स्रोतों एवम पेट्रोलियम उत्पादों में आत्मनिर्भर होने से होती है। यह पहली बार है कि बनारस सहित 17 शहरों में कूड़े से क्रूड ऑयल तैयार किया जाएगा। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं।
उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार को पूर्वांचल के विकास के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। बनारस में साढ़े 3 हजार करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड ऑयल रिफाईनरी एवं वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाए जाने से पूर्वांचल में क्रांति आएगी। समुचित कूड़ा प्रबंधन तंत्र विकसित होने से जहाँ एक ओर तमाम संक्रामक बीमारियों से भी लड़ाई में मुक्ति मिलेगी वहीं दूसरी ओर पर्यावरण सुरक्षा, शहरों की सफाई में भी मदद होगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कांडला से गोरखपुर तक 700 करोड़ की लागत से गैस पाइपलाइन बनाने जा रही है। इससे पूर्वांचल में न केवल सामाजिक और आर्थिक बदलाव आएगा, बल्कि आजीविका के लिए पूर्वांचल और बिहार से नौजवानों का पलायन भी रुकेगा।
प्रदेश प्रवक्ता ने उज्ज्वला योजना की तारीफ करते हुए बताया कि 1 मई 2016 को बलिया से शुरू हुई उज्ज्वला योजना में करोडों लोगों को लाभ हुआ। गरीब महिलाओं को धुएं से छुटकारा मिला। उज्जवला योजना समाज में एक बड़ा बदलाव लाई।
पिछले 19 महीने में 3 करोड़ से अधिक कनेक्शन दिए गए हैं। इनमें से 42 फीसदी कनेक्शन वंचितों को दिए गए हैं। आने वाले दिनों में यूपी में एक भी गरीब का घर ऐसा नही होगा, जहां केन्द्र एवं यूपी सरकार मिलकर स्वच्छ ईंधन ना पहुंचा दें। गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वितरकों का नेटवर्क बढ़ाया जा रहा है। केंद्र सरकार देश में 1 लाख से अधिक एलपीजी पंचायतें शुरू करेगी।
मनीष शुक्ल ने कहा केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार रहने से उत्तर प्रदेश का समुचित विकास होगा। प्रदेश सरकार ने मात्र 8 महीने में ही अनेकों कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता के लिए संकल्परत है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in