Categorized | लखनऊ.

आखिरी चरण में भी खिलेगा कमल - राकेश त्रिपाठी

Posted on 28 November 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने निकाय चुनाव के अन्तिम चरण की 26 जिलों के 233 निकायों में भाजपा की जीत का दावा किया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि अब तक सम्पन्न हुए दो चरणों के चुनावों में भाजपा के प्रति जनता का भारी रूझान दिखाई पड़ा है। अन्तिम चरण के चुनावों में 5 नगर निगमों में महापौर के पद पर भाजपा प्रत्याशी विजय प्राप्त करेंगे। मतदाता सूचियों में कुछ खामियां होने के बावजूद जनता का उत्साह कम नहीं हुआ हैं। मतदान प्रतिशत में गतवर्षो की अपेक्षा बढोत्तरी हुई है। मतदाता सूची में नाम का छूट जाना चिन्ताजनक है इन कमियों से सबक लिया जाना चाहिए। लोकतंत्र में अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान करना संवैधानिक अधिकार है, इस अधिकार से किसी को वंचित नहीं किया जाना चाहिए। श्री त्रिपाठी ने कहा कि नगर निकायों को भाजपा हमेंशा से गम्भीरता से लेती रही है। वर्ष 1989 से लगातार भाजपा निकाय चुनावों में पार्टी के प्रत्याशी घोषित कर सिम्बल पर चुनाव लड़ रही है। इस बार भी भाजपा ने पूरी तैयारी व दमखम के साथ चुनाव लडा़ है। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पार्टी नेतृत्व व मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमण्डल के अन्य सहयोगी पूरी ऊर्जा से लगे जबकि सपा-बसपा-कांग्रेस इस बार भी निकाय चुनावों में हार नजदीक देख उदासीन रही। विपक्षी दलों के नेता जनता के बीच जाने का साहस नही जुटा सके। श्री त्रिपाठी ने कहा कि अन्तिम चरण के मतदान में 350 निगम पार्षदों, 76 नगरपालिका अध्यक्षों, 152 नगर अध्यक्षों में से अधिकांश पर भाजपा के घोषित प्रत्याशी विजयी होंगे। 1 दिसम्बर को को घोषित परिणाम लोकसभा व विधानसभा के परिणामों की पुनरावृत्ति करेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in