Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो अपने वादे निभाती है

Posted on 26 November 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि आज (26 नवम्बर 2017) 25 जिलों के 189 नगर निकाय चुनावों के दूसरे चरण के मतदान में समाजवादी पार्टी अन्य सभी दलों से आगे रही है। मतदाताओं के समाजवादी पार्टी के प्रति सकारात्मक रूझान के चलते द्वितीय चरण में पहले चरण से भी ज्यादा स्थानों पर उसकी जीत सुनिश्चित है।
दरअसल, मतदाता अब भली-भांति समझने लगे हैं कि भाजपा के पास झूठे वादों के अलावा कुछ नहीं है। आम जनता के हित में वह अभी तक एक भी योजना नहीं ला पाई है। न तो कानून व्यवस्था सुधरी है और नहीं जनता को मंहगाई, बेकारी, भुखमरी, बीमारी से निजात मिली है। शहरों की जिंदगी नारकीय बनती जा रही है। प्रदूषण से लोगों की जान सांसत में है।
मतदाता यह भी जान गए हैं कि समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो अपने वादे निभाती है। उसकी कथनी-करनी में समानता है। बिजली-पानी सीवर की व्यवस्था के साथ सड़क, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में समाजवादी सरकार ने ही तमाम योजनाएं लागू की थी। समाजवादी पार्टी श्री अखिलेश यादव के कामों और बेदाग छवि के चलते मतदाताओं में लोकप्रिय है और जनता का उन पर भरोसा है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in