Categorized | लखनऊ.

श्री अखिलेश यादव के आरोप बेबुनियाद व तथ्यहीन - डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 26 November 2017 by admin

लखनऊ 26 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डये ने सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि आचार संहिता के उलंघन का श्री अखिलेश यादव का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद तथा तथ्यहीन है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नगरीय सुशासन के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। नगरीय सुशासन के लिए भारतीय जनता पार्टी अपनी प्राथमिकताओं को प्रदेश की सम्मनित जनता के समक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पालिटिक्स आफ परफामेंन्स में विश्वास करती है तथा सपा-बसपा व काग्रेस की कथनी करनी के बीच की सत्यता जग जाहिर है। उन्होंने कहा सपा-बसपा के नेताओं में प्रदेश की जनता के समक्ष जाने का नैतिक बल नही है। इसलिए स्थानीय निकाय चुनाव में सपा-बसपा का कोई नेता जनता के साथ संवाद करने नहीं गया।
डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा श्री अखिलेश यादव बेबुनियाद आरोपों से प्रदेश की जागरूक जनता को भ्रमित करने में कामयाब नहीं हो सकते।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in