Categorized | लखनऊ.

भातैसारा महासभा का अगला राष्ट्रीय सम्मेलन चैन्नई में होगा

Posted on 26 November 2017 by admin

दिसम्बर 24 को स्वाजातीय मेधावी का सम्मान समारोह:रामनारायण साहू
pc-26लखनऊ,26 नवम्बर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,पूर्व सांसद रामनारायण साहू की अध्यक्षता में मासिक बैठक शुभम सिनेमा हाल में सम्पन्न हुई। इस बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम नारायण साहू ने कहा कि महासभा का अगला राष्ट्रीय सम्मेलन चैन्नई में आयोजित होगा। महासभा 24 दिसम्बर को स्वाजातीय मेधावी का सम्मान समारोह आयोजित करेगी। इसके लिए फिलहाल पात्रता वर्ष 2017 में हाईस्कूल एवं इन्टर मीडियट में 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले स्वाजातीय छात्र छात्राओं को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहाकि कि निकाय चुनाव में विजयी होने वाले स्वाजातीय बन्धुओं का राजधानी में सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अतिशीघ्र महासभा कई और सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी सौपेगी और महासभा की इकाईयाॅ ब्लाक स्तर पर बनाई जाएगी।
इस बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामऔतार साहू ने कहा कि महासभा के जिलाध्यक्षों को जल्द ही प्रत्येक जनपद में कम से कम पाॅच हजार सक्रिय सदस्य बनाए जाने की जिम्मेदारी सौपी जाएगी। अतिशीघ्र मण्डल स्तर पर बैठक कर महासभा को वृहद स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने इस बैठक का संचालन एडवोकेट रमाशंकर तेली ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रभारी जितेन्द्र माथुर ने कहा कि अब तकनीकि युग है ऐसे में समाज के लोगों को आधुनिक तकनीक के सहारे अपने साथ अपने समाज के विकास की हिस्सेदारी बढ़ानी होगी। बैठक में राष्ट्रीय सचिव मोहन लाल गुप्ता, श्रीरामगुप्ता प्रदेश प्रदेश संगठन मंत्री, एडवोकेट मनोज साहू राष्ट्रीय सलाहकार, शिवसागर साहू कार्यालय सचिव, महेश प्रसाद साहू द्ददू, हौसी लाल, मेवाराम साहू हरदोई, मनोज जयसवाल लखीमपुर खीरी, आशा राठौर, इन्द्र कुमार राठौर, मुकेश साहू ने अपने विचार रखें। यह जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश साहू ने दी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in