Categorized | लखनऊ.

स्थानीय निकाय चुनाव में प्रदेश की जनता का भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों को उत्साहपूर्ण समर्थन - डा0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय

Posted on 25 November 2017 by admin

लखनऊ 25 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज कहा कि स्थानीय निकाय के प्रथम चरण का मतदान सम्पन्न हो चुका है तथा द्वितीय चरण के मतदान का चुनाव व प्रचार थम चुका है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण मतदान के पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्राप्त फीडबैक अत्यन्त उत्साहजनक है और भारतीय जनता पार्टी को नगर निगमों में शत प्रतिशत, नगर पालिका तथा नगर पंचायतों के लिए सम्पन्न हो चुके मतदान की सीटों पर लगभग तीन चैथाई सीटे भारतीय जनता पार्टी को मिलने जा रही है।
डा0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नगरीय सुशासन तथा पारदर्शी व्यवस्था को साकार करने की दिशा में अपना संकल्प पत्र जारी किया है। नगरीय निकाय में सुशासन के लिए पार्टी ने प्राथमिकाताएं तय की है और उन्हें पार्टी द्वारा जारी संकल्प पत्र उधृत किया है। उन्होंने कहा कि नगरीय व्यवस्था के लिए हमने सफाई को विशेष महत्व, स्वच्छ नगर, हरित नगर, स्वस्थ नगर, सघन वृक्षारोपण, बेहतर सड़कें, बेहतर पेयजल व्यवस्था, बेहतर स्ट्रीट लाइट, निशुक्ल सामुदायिक शौचालय, महिलाओं के लिए पिंक टाॅयलेट की व्यवस्था, व्यक्तिगत शौचालयों हेतु रू. 20,000 का अनुदान, आदर्श नगर पंचायत की व्यवस्था, ई-टेंडरिंग, घुमन्तु पशुओं के लिए कांजी हाउस की व्यवस्था, पटरी दुकानदारों को प्रभावी संरक्षण, प्रत्येक घर में निःशुल्क जल संयोजन, पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन, जन शिकायातों का समयबद्ध निस्तारण, सृद्दढ़ नगर बस सेवा, मुख्य सार्वजनिक स्थलों पर निःशुल्क वाईफाई व्यवस्था, सभी प्रकार के देयों की आॅनलाइन व्यवस्था, स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के माध्यम से स्वच्छ वातावरण बनाना, प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, पार्कों का सौन्दर्यीकरण एवं निर्माण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके आश्रितों का गृह कर में छूट, नगरों का स्मार्ट सिटी के रूप में विकास, वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था, नगरों में आॅडिटोरियम/एक्जीबिशन ग्राउन्ड की व्यवस्था, श्रेष्ठ कर्मियों को पुरस्कृत करना, संकल्प को साकार करने की दिशा में नव गठित स्थानीय निकाय के र्वोड कार्य करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उ0प्र0 की सम्मानित जनता का अभूतपूर्व समर्थन व विश्वास भारतीय जनता पार्टी को निरन्तर मजबूती प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के रूप पूरी दुनिया में लोकप्रिय मोदी जी का नेतृत्व है, अमित भाई शाह के रूप में ऊर्जावान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रदेश में दृढ़ इच्छा शक्ति के धनी योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री है जिनके प्रति आमजन में अगाध स्नेह तथा भरोसा है और यही भरोसा स्थानीय निकाय चुनाव में है तीन चैथाई से अधिक सीटों पर भाजपा को विजयश्री प्रदान करेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in