Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण के सम्बन्ध में लोगो को जागरूक किया गया

Posted on 22 November 2017 by admin

लखनऊ-22 नवम्बर 2017, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0जी0एस0 बाजपेयी ने बताया कि राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार डा0 मयंक चैधरी एवं उनकी टीम ने काकोरी स्थित बाबू त्रिलोकी सिंह इण्टर कालेज के लगभग 750 छात्रों एवं अध्यापको को तम्बाकू उत्पाद एवं धूम्रपान से होने वाले कुपभाव एवं बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया।
डा0 मयंक ने बताया कि विश्व में प्रतिदिन लगभग 15000 लोग तम्बाकू एवं उसके उत्पादों के सेवन करने से मृत्यु हो जाती है तत्पश्चात् तम्बाकू नियंत्रण दल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र काकोरी पहुंचा स्वास्थ्य केन्द्र में पहले से एकत्रित लगभग 120 आशाओं एवं ए0एन0एम0 को तम्बाकू प्रयोग से होने वाले नुकसान विशेषकर गर्भवती महिलाओं में होने वाले कुप्रभाव के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि यदि कोई महिला या पुरूष तम्बाकू/ धूम्रपान की लत को छोडना चाहते है तो उनको बलरामपुर अस्पताल लखनऊ में स्थापित तम्बाकू उन्मूलन केन्द्र में भेजें दवाओं के माध्यम से तम्बाकू की लत छुडाई जा सके।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in